Monday, December 22, 2025

दिल्ली की नई सीएम आतिशी की बढ़ाई जाएगी सिक्योरिटी, दी जा सकती है Z कैटेगरी

Delhi New CM: अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार शाम को उपराज्यपाल (LG) विनय सक्सेना को सीएम पद से इस्तीफा सौंप दिया। उनके साथ आतिशी और 4 मंत्री मौजूद रहे। इस्तीफा से पहले अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार सुबह विधायकों के सामने आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा था। जिस पर विधायकों ने सहमति जताई थी अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आती होगी। इसी बीच अधिकारियों ने कहा है कि दिल्ली पुलिस मुख्यमंत्री के लिए चुनी गई आतिशी को Z श्रेणी की सुरक्षा दे सकती है।

आतिशी को मिल सकती है Z सुरक्षा

अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा के बाद आतिशी ने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है। मनोनीत मुख्यमंत्री आतिशी की सुरक्षा के बारे में बात करते हुए एक अधिकारी ने बताया कि,”उनके सुरक्षा कवर पर फैसला अगले कुछ दिनों में लिया जाएगा” दिल्ली पुलिस ‘जेड’ सिक्योरिटी की सुरक्षा में शिफ्टों में लगभग 22 कर्मियों को तैनात करती है। प्रोटोकॉल के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री जेड श्रेणी सुरक्षा कवर की हकदार हैं। वही निवर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेड प्लस सुरक्षा कर प्राप्त है।

अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा पर भी होगी समीक्षा

एक रिपोर्ट्स के मुताबिक अधिकारी ने बताया कि पुलिस निवर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा की भी समीक्षा करेगी क्योंकि उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। अरविंद केजरीवाल को ‘जेड- प्लस’ सुरक्षा कर के तहति लगभग 40 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा दी जाती है। आपको बता दे अरविंद केजरीवाल ने 15 सितंबर को मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने का ऐलान कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वह तभी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे जब चुनाव में दिल्ली की जनता उन्हें इमानदारी का सर्टिफिकेट देगी।

Read More-‘उनकी क्या मजबूरी थी…’ तंबाकू का ऐड करने वाले बॉलीवुड एक्टर्स पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img