Tuesday, December 23, 2025

यूपी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में नहीं शामिल होंगी प्रियंका गांधी,अस्पताल में भर्ती हुई कांग्रेस महासचिव

Priyanka Gandhi News: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं हो पाएंगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) अस्पताल में भर्ती हो गई है उनकी कुछ तबीयत खराब है जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में एडमिट होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि सेहत में सुधार होते ही वह इस यात्रा का हिस्सा जरूर बनेंगी। इस बात की जानकारी प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दी है।

अस्पताल में भर्ती हुई प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा है,”‘मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के पहुंचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। स्वास्थ्य थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में शामिल होउंगी। तब तक के लिए मैं, चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों, पूरी मेहनत से यात्रा की तैयारी में लगे उत्तर प्रदेश के मेरे सहयोगियों और प्यारे भाई को शुभकामनाएं देती हूं।” वही आपको बता दे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में मणिपुर से लेकर मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है।

आज ही शामिल होने वाली थी प्रियंका गांधी

उत्तर प्रदेश के चंदौली में भारत जोड़ो में यात्रा में आज प्रियंका गांधी शामिल होने वाली थी। भारत जोड़ो नया यात्रा 16 से 21 फरवरी तक पूरी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में निकल जाएगी। 22 और 23 फरवरी को विश्राम रहेगा फिर 24 और 25 फरवरी को पश्चिम उत्तर प्रदेश में यात्रा निकाली जाएगी।

Read More-किसान आंदोलन के बीच बुजुर्ग अन्नदाता की हुई मौत, ठंड लगने से पड़ा हार्ट अटैक

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img