राहुल गांधी की छोड़ी हुई सीट पर चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी, वायनाड लोकसभा उपचुनाव पर टिकट सभी की निगाहें

Priyanka Gandhi Election Debut: केरल की वायनाड लोकसभा सीट से पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने ये ऐलान निर्वाचन आयोग के वायनाड सीट पर उपचुनाव की घोषणा के बाद किया है। वायनाड लोक सभा सीट को प्रियंका गांधी के भाई राहुल गांधी ने छोड़ी है जिस पर अब प्रियंका गांधी अपना चुनावी डेब्यू करेंगी।

राहुल गांधी ने दिया था वायनाड सीट से इस्तीफा

लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी वाराणसी से चुनाव लड़े थे और शानदार जीत हासिल की थी। वहीं राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़े थे। जिसमें उन्होंने दोनों सीटों में से अपने पास रायबरेली सीट रखने का फैसला किया था। तब से ही यह सीट खाली पड़ी थी अब इस सीट पर चुनाव लड़ने का ऐलान हो गया है। 13 नवंबर को वायनाड में मतदान होंगे और नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद अपनी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का उप चुनाव लड़ाने का फैसला राहुल गांधी ने कर लिया था।

अमेठी से हारे थे राहुल गांधी

2019 में राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीट अमेठी में भाजपा नेता स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे इसके बाद वह वायनाड पहुंचे थे। इस बार उन्होंने वायानाड और रायबरेली दोनों जगह से चुनाव लड़ा था जिसमें उन्हें दोनों सीटों पर जीत दर्ज हुई थी। पहले रायबरेली सीट से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की चर्चा हो रही थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और राहुल गांधी ने रायबरेली से चुनाव लड़ा था।

Read More-बाबा सिद्दीकी नहीं लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर थे सलमान खान? पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Hot this week

Instagram पर आखिर ऐसा क्या मिला कि सरकार ने Meta को किया तलब? सामने आई रिपोर्ट के बाद बढ़ी हलचल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img