राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाकुंभ के संगम में लगाई डुबकी, साथ में मौजूद रही राज्यपाल

Mahakumbh 2025: प्रयागराज के महाकुंभ में लाखों की संख्या में भक्ति पहुंच रहे हैं। वही आज सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाकुंभ के संगम में स्नान करने पहुंची है इस दौरान उनके साथ राज्य की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।राष्ट्रपति ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाकर सनातन आस्था को मजबूत आधार दिया। देश की प्रथम नागरिक का संगम में पावन डुबकी लगाने का यह ऐतिहासिक क्षण लोगों ने देखा। राष्ट्रपति आज आठ घंटे से अधिक समय तक संगम नगरी में रही है।

संगम में खड़े होकर की प्रार्थना

अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रपति सुबह विशेष विमान से प्रयागराज हवाई अड्डे पर पहुंचीं, जहां राज्य की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। वहां से वह अरैल पहुंचीं और नाव से संगम पहुंचकर स्नान किया। इस दौरान संगम में खड़े होकर राष्ट्रपति ने प्रार्थना की। राष्ट्रपति ने प्रयागराज में स्नान के बाद प्राचीन लेटे हनुमान मंदिर और अक्षयवट का भी दर्शन किया। उन्होंने मां गंगा को नारियल और चुनरी चढ़ाकर प्रार्थना की। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के साथ उन्होंने संगम पर क्षेत्र में मौजूद साइबेरियन बर्ड्स को दाना भी खिलाया।

इससे पहले डॉ राजेंद्र प्रसाद ने लगाई थी आस्था की डुबकी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं, जो प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए आई हैं। इससे पहले 1954 में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई थी।

Read More-अपने पैतृक घर में नातिन के साथ खेलते हुए नजर आए CM योगी, भतीजी की शादी में निभाई सारी रस्में

Hot this week

“ईरान पर वार गलत, लेकिन…!” Omar Abdullah का बड़ा बयान, घाटी के लोगों को दी खास अपील

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री...

Hathras News: एक ओवरटेक की कोशिश और 6 मौतें… तड़के 4 बजे एक्सप्रेसवे पर मचा कोहराम

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार तड़के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img