‘लोगों के सामने पूरी तरह बेनकाब हुई कांग्रेस’ विपक्ष पर PM मोदी का हमला

PM Modi: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्स पर ट्वीट किया है और कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों की हालात बदतर होती जा रही है। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों से झूठे वादे करती है।

कांग्रेस लोगों के सामने बेनकाब हो चुकी है-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि,’कांग्रेस पार्टी को यह बात समझ में आ रही है कि झूठे वादे करना तो आसान है लेकिन उन्हें सही तरीके से लागू करना बहुत ही मुश्किल है। वे लगातार प्रचार अभियान के दौरान लोगों से वादे करते रहते हैं, लेकिन उन्हें पता है कि वह कभी उन्हें पूरा नहीं कर पाएंगे। अब,वे लोगों के सामने बुरी तरह से बेनकाब हो चुके हैं।’ अगले ट्वीट में उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस शासित किसी भी राज्य को देख लीजिए चाहे वह हिमाचल प्रदेश हो, कर्नाटक को और तेलंगाना विकास की गति और वित्तीय स्थिति बद से बदतर होती जा रही है।

‘विकास का काम करने के बजाय लूट करने में बिजी है कांग्रेस’

पीएम मोदी ने आगे हमला बोलते हुए कहा कि,’ऐसी राजनीति का शिकार गरीब, युवा, किसान और महिलाएं हैं जिन्हें न केवल इन वादों के फायदों से वंचित किया जाता है, बल्कि उनकी मौजूदा योजना को भी कमजोर किया जाता है। कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी विकास का काम करने के बजाय पार्टी के अंदरूनी राजनीति और लूट में बिजी है। इतना ही नहीं वह मौजूदा योजनाओं को भी वापस लेने जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दिया जाता है। तेलंगाना में किसान अपने वादों के मुताबिक कर्ज माफी का इंतजार कर रहे हैं।’

Read More-Barabanki: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी मनरेगा योजना, क्या जिम्मेदारों की सह पर लगाई जा रही मजदूरों की फर्जी हाजिरी?

Hot this week

BRICS बैठक में नितिन गडकरी का बड़ा बयान, आखिर कौन सी चुनौती से मिलकर लड़ने की दी सलाह?

भारत की अध्यक्षता में महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित...

शंकराचार्य के नाम पर कौन रच रहा था साजिश? हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से मांगी गई बड़ी रिपोर्ट

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के नाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img