Wednesday, February 4, 2026

‘मैं नरेंद्र दामोदरदास मोदी…’ मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ, कैबिनेट मंत्री बने राजनाथ सिंह

Narendra Modi Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बन चुके हैं उन्होंने आज 7:15 पर राष्ट्रपति भवन में पीएम पद की शपथ ली है।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है।

तीसरी बार प्रधानमंत्री बने मोदी

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली है। नरेंद्र मोदी ने जवाहरलाल नेहरू का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। नरेंद्र मोदी (73) भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले दूसरे नेता होंगे। नेहरू ने 1952, 1957 और 1962 के आम चुनावों में जीत हासिल की थी।

71 मंत्री लेंगे शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में 71 मंत्री शपथ लेंगे‌। 72वें मंत्री के तौर पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ लेंगे. मोदी 3.0 कैबिनेट में 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्री शपथ लेंगे।

Read More-इधर Modi लेने जा रहे PM पद की शपथ, उधर इस दिग्गज नेता ने राजनीति से संन्यास लेने का कर दिया ऐलान, मचा हड़कंप

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img