Monday, December 22, 2025

‘अगर आप में हिम्मत है तो…’अपने ऊपर हुए हमले के बाद केजरीवाल ने दी अमित शाह को चुनौती

Arvind Kejriwal: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर 30 नवंबर को पदयात्रा के दौरान हमला हो गया था। जिस पर आम आदमी पार्टी बीजेपी को घेर रही हैं। वही अपने ऊपर हुए हमले के बाद केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह को घेरते हुए चैलेंज दिया है।

केजरीवाल ने अमित शाह पर बोला हमला

केजरीवाल ने दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि,’मुझ पर फेंका गया तरल पदार्थ नुकसानदायक नहीं था लेकिन यह खतरनाक हो सकता था। पिछले 35 दिन में मुझ पर हुआ या तीसरा हमला है। मुजरिमों के बजाय शिकायकर्ता को ही गिरफ्तारी का सामना करना पड़ेगा।’ आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी पर अरविंद केजरीवाल ने नाराजगी जाहिर की है।

‘जो अपराध के खिलाफ आवाज उठाएंगे,उन्हें जेल भेजा जाएगा’

अरविंद केजरीवाल ने आप विधायक की गिरफ्तारी की आलोचना करते हुए कहा कि,’दावा किया कि इससे यह संदेश गया है कि जो लोग अपराध के खिलाफ आवाज उठाएंगे, उन्हें जेल भेजा जाएगा। मुजरिमों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय अमित शाह और भाजपा ने मुझ पर हमला कराया और मेरे विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया।’ अमित शाह को चुनौती देते हुए कहा कि,’अगर आप में हिम्मत है तो दिल्ली को दहलाने वाले बदमाशों को गिरफ्तार करें। कत्ल, रेप और जबरन वसूली करने वालों को गिरफ्तार करें दिल्ली के लोग शहर पर कब्जा करने वाले अपराधियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई चाहते हैं।’

Read More-‘मैंने अपनी भूमिका क्लियर की है…’, गांव से वापस आने के बाद एकनाथ शिंदे ने दिया बड़ा बयान

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img