Wednesday, December 3, 2025

विजयी हुए गृहमंत्री अमित शाह,BJP के खाते में आई पहली सीट

Amit Shah: लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना 8 बजे से शुरू हो गई थी। एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि इंडिया गठबंधन और एनडीए की कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। बीजेपी के खाते में पहली सीट आ गई है गुजरात की राजधानी गांधीनगर से प्रत्याशी और गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव जीत लिया। आपको बता दे इस शहरी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भाजपा के लालकृष्ण आडवाणी और अटल बिहारी वाजपेई जैसे दिग्गज नेता कर चुके हैं। एक बार फिर से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात की इस सीट पर विजय हासिल की है।

चार लाख से ज्यादा वोटो में जीते अमित शाह

गुजरात की राजधानी गांधीनगर से अमित शाह ने चार लाख से ज्यादा वोटो से जीत दर्ज की है। यह सीट देश की सबसे हाई प्रोफाइल सीटों में से एक मानी जाती है। साल 2019 से अमित शाह इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी सोनल पटेल मैदान में उतरी थी। साल 2019 से अमित शाह ने साढे 5 लाख से अधिक वोटो के अंतर से जीत हासिल की थी।

6 बार चुनाव जीते हैं लालकृष्ण अडवाणी

आपको बता दे लालकृष्ण आडवाणी ने इस सीट पर छह बार चुनाव जीता है। साल 1991 से साल 2014 तक लालकृष्ण आडवाणी गांधीनगर से 6 बार चुनाव जीते। 1996 में उन्होंने अटल बिहारी वाजपेई के लिए यह सीट छोड़ दी थी।

Read More-लोकसभा चुनाव के नतीजे में दिलचस्पी दिखा रहा पाकिस्तान, कहा-‘अगर BJP को प्रचंड बहुमत मिलते हैं तो…’

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img