पति के जेल जाने के बाद पूर्व CM की पत्नी ने राजनीति में रखा कदम, जाने कहां से लड़ेंगी चुनाव

गांडेय विधानसभा विधानसभा सीट से कल्पना सोरेन चुनाव लड़ेंगी। इस सीट पर 20 मई को वोटिंग की जाएगी ‌ कल्पना सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी हैं।

44
Jharkhand News

Jharkhand News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की पत्नी कल्पना सोरेन ने राजनीति की दुनिया में कदम रख दिया है। कल्पना सोरेन विधानसभा सीट पर उपचुनाव लड़ने की तैयारी में है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कल्पना सोरेन को प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है।JMM ने कहा कि एक लोकसभा चुनाव 2024 और गांडेय विधानसभा का उपचुनाव 2024 के उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाती है। गांडेय विधानसभा विधानसभा सीट से कल्पना सोरेन चुनाव लड़ेंगी। इस सीट पर 20 मई को वोटिंग की जाएगी ‌ कल्पना सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी हैं।

कब हुई हेमंत और कल्पना की शादी

आपको बता दे कल्पना सोरेन और हेमंत सोरेन की शादी 7 फरवरी 2006 में हुई थी। कल्पना का जन्म साल 1976 में रांची में हुआ था। वह मूल रूप से ओडिशा के मयूरभंज के रहने वाली हैं। कल्पना ने M.Tech और MBA किया है। कल्पना एक प्ले स्कूल भी चलाती हैं कल्पना और हेमंत के दो बेटे हैं निखिल और अंश।

भाभी की वजह से मुख्यमंत्री बनते- बनते रह गई थी कल्पना

बताया जा रहा है की कल्पना सोरेन अपने पति हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से पहले सीएम की रेस में आगे थी लेकिन भाभी सीता सोरेन की नाराजगी की वजह से या मुख्यमंत्री नहीं बन पाई और चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया गया।

Read More-आरोपियों ने 3 बार बदले थे कपड़े…ऐसे रची गई थी सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने की साजिश