रेलवे स्टेशन पर पत्नी के साथ आम आदमी की तरह ट्रेन का इंतजार करते दिखे पूर्व CM, सामने आया वीडियो

अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) आम आदमी की तरह रेलवे स्टेशन पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करते दिखे इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ नजर आई है। अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) के इस वीडियो को देखकर लोग उनकी काफी सराहना कर रहे हैं।

29
Trending Video

Trending Video: तीन बार झारखंड के कम रह चुके अर्जुन मुंडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है। अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) आम आदमी की तरह रेलवे स्टेशन पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करते दिखे इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ नजर आई है। अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) के इस वीडियो को देखकर लोग उनकी काफी सराहना कर रहे हैं।

महाकुंभ से लौटते वक्त रेलवे स्टेशन पर दिखे अर्जुन मुंडा

तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं अर्जुन मुंडा प्रयागराज के महाकुंभ से वापस अपने घर लौटते वक्त रेलवे स्टेशन पर पत्नी के साथ ट्रेन आने का इंतजार ऐसे कर रहे थे जैसे कोई आम आदमी हो। अर्जुन मुंडा ने खुद अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा, “महाकुंभ में स्नान का राज प्रयागराज से झारखंड लौटा हूं। महाकुंभ के भव्य आयोजन के लिए केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश की सरकार को बहुत- बहुत बधाई। इस आयोजन का संचालन सफलतापूर्वक किया जा रहा है, जिसमें करोड़ों श्रद्धालु आस्था के इस महापर्व में भाग लेने के लिए पूरे देश और विदेश से भी आ रहे हैं। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए सरकार के द्वारा सभी जगहों पर बेहतर इंतजाम किया गया है। इस भव्य आयोजन की व्यवस्था में लगे सभी लोग बधाई के पात्र हैं। सभी का बहुत बहुत आभार।”

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं अर्जुन मुंडा

अर्जुन मुंडा एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जिन्होंने झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में तीन बार सेवा की हैं। उनकी सादगी की एक ऐसी मिसाल पहली बार देखने को नहीं मिली है इससे पहले भी वह कई बार अपनी सादगी को लेकर चर्चा में रह चुके हैं।

Read More-दिल्ली में कल लगेगी सीएम के नाम पर मुहर, इस दिन होगा मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण