एग्जिट पोल के आंकड़े आए सामने, जाने किसको कितनी मिल रही सीटे

एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए 300 के पार जा रही है। एनडीए को 281-350 सीटे मिलती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि बीजेपी का 400 पर वाला सपना पूरा नहीं हो पा रहा है।

105
india vs nda

Exit Pol 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के आज अंतिम चरण के मतदान हो गए हैं। ईवीएम मशीन में सभी प्रत्याशियों के किस्मत कैद हो गई है। 4 जून 2024 को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं जिसमें अबकी बार NDA सरकार का सपना पीएम मोदी का सरकार होता हुआ दिखाई दे रहा है। वही इंडिया गठबंधन के आंकड़े मायूस कर देने वाले हैं। उत्तर प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र, बिहार जैसे तमाम राज्यों के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं।

300 के पार जा रही एनडीए, इंडिया गठबंधन को मिल नहीं इतनी सीटें

दैनिक भास्कर की एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए 300 के पार जा रही है। एनडीए को 281-350 सीटे मिलती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि बीजेपी का 400 पर वाला सपना पूरा नहीं हो पा रहा है। वहीं इंडिया गठबंधन को एग्जिट पोल के अनुसार 145-201 को सीटें मिल रही है। वही OTH को 33-49 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं। वही सभी सर्वे एजेंसियां अपनी- अपनी एग्जिट पोल में चुनाव नतीजे की भविष्यवाणी करती हुई दिखाई दे रही है।

उत्तर प्रदेश में NDA को मिल नहीं इतनी सीटें

एग्जिट पोल के अनुसार उत्तर प्रदेश में 80 सीटों में एनडीए को 69-74 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है वही इंडिया गठबंधन को 6-11 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है। वही दिल्ली में एनडीए को 5-7 सितंबर मिलती हुई दिखाई दे रही है तो वही इंडिया गठबंधन को 0-2 सीटें मिल सकती हैं। कहीं भाजपा को मध्य प्रदेश झारखंड और छत्तीसगढ़ में शानदार जीत मिलेगी। एग्जिट पोल में एमपी की 29 सीटों में एनडीए को 28 – 29 सीटें और इंडिया को 0- 1सीट मिलने की संभावना जाहिर की जा रही है। बिहार के भीतर बीजेपी को 13-15 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Read More-आखिरी चरण के मतदान के दिन बंगाल में हुई हिंसा, फेके गए बम