चुनाव से पहले ही मोदी के मंत्री ने कर दिया राजनीति से संन्यास का ऐलान! कहा-‘अब मैं चुनाव नहीं लडूंगा…’

Jual Oram: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंत्रिमंडल में शामिल केंद्रीय जनजाति कार्य मंत्री जुएल उरांव ने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। जुएल उरांव ने साफ तौर पर कह दिया कि वह अब कोई भी प्रत्यक्ष चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनके इस फैसले ने राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी जो जिम्मेदारी देगी वह उसे निभाएंगे। उरांव का यह बयान शायद भविष्य में उनके चुनाव न लड़ने की तरफ इशारा कर रहा है।

उरांव ने की संन्यास की घोषणा

जनजातिया कार्य मंत्री जुएल उरांव ने राजनीति से संन्यास का ऐलान करते हुए कहा कि अब मैं चुनाव नहीं लडूंगा। मैंने एक बार लोकसभा और दो बार विधानसभा चुनाव लड़ा है। अब मेरी इच्छा है कि पार्टी के लिए काम करूं और युवाओं को आगे लाने में मदद करूं। उन्होंने यह भी कहा है कि पार्टी जो जिम्मेदारी देगी उसे अच्छे से निभाएंगे। उन्होंने अपने फैसले को फिर से दोहराते हुए कहा वे अब युवाओं को आगे बढ़ते देखना चाहते हैं। खाना खिलौने राज्यसभा सदस्य या राज्यपाल बनने के सवाल पर कहा कि अगर ऐसा नहीं भी होता है तो वह संगठन के लिए काम करते रहेंगे।’

बीजेपी के प्रमुख आदिवासी चहरों में से एक उरांव

जुएल उरांव ने 1998 से लेकर अब तक कई बार संसद में सुंदरगढ़ का प्रतिनिधित्व किया है। वे 1999 में जनजाति मामलों के पहले केंद्रीय मंत्री बने थे। 2024 में जब एनडीए तीसरी बार सत्ता में लौटी तो उन्होंने फिर से मंत्री पद संभाला। जुएल उरांव ओडिशा में बीजेपी के प्रमुख आदिवासी चहरों में से एक हैं।

Read More-यौन उत्पीड़न मामले में यश दयाल ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, FIR रद्द करने की मांग

Hot this week

“ईरान पर वार गलत, लेकिन…!” Omar Abdullah का बड़ा बयान, घाटी के लोगों को दी खास अपील

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री...

Hathras News: एक ओवरटेक की कोशिश और 6 मौतें… तड़के 4 बजे एक्सप्रेसवे पर मचा कोहराम

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार तड़के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img