CM आवास से बाहर निकाला गया दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी का सामान, खाली कराया गया बंगला

Delhi News: देश की राजधानी की सियासत एक बार फिर से गर्माती हुई दिख रही है। इस बार विवाद के केंद्र में मुख्‍यमंत्री आवास है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की टीम ने पहुंचकर मुख्यमंत्री का सामान निकलवाया। वहीं अब इसी बीच आम आदमी पार्टी ने बहुत बड़ा आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आवास से मुख्यमंत्री आतिशी का सारा सामान बाहर निकलवा दिया गया है।

AAP ने लगाया बड़ा आरोप

मुख्यमंत्री कार्यालय का एक बड़ा बयान भी सामने आया है। बयान में कहा गया कि, “देश के इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री आवास खाली कराया गया। भाजपा के इशारे पर एलजी ने जबरन सीएम आतिशी का सामान सीएम आवास से निकाला। एलजी की तरफ से भाजपा के किसी बड़े नेता को सीएम आवास आवंटित करने की तैयारी चल रही है। 27 साल से दिल्ली में वनवास काट रही भाजपा अब सीएम आवास कब्जाना चाह रही है।”

बीजेपी बंगला हड़पने की कर रही है कोशिश

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी बंगला हड़पने की कोशिश कर रही है। भाजपा दिल्ली में विधानसभा चुनाव जीत नहीं पाई है। इसीलिए अब दिल्ली के मुख्यमंत्री का बंगला हड़पने की कोशिश कर रही है।

Read More-‘जहां कदम रखती है वहां सत्यानाश हो जाता है…’ विनेश फोगाट की जीत पर क्या बोले बृजभूषण सिंह

Hot this week

हनुमानगढ़ी नमाज विवाद पर बृजभूषण के बदले सुर! बोले– CM योगी सही थे…

गोंडा में हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़े जाने को लेकर...

इस राज्य में UCC पर लगी मुहर! विधानसभा में बिल पास होते ही CM बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने…’

मध्य प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को समान नागरिक संहिता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img