‘पाकिस्तान का भारत में विलय होगा..’, पड़ोसी मुल्क को लेकर सीएम योगी का बड़ा बयान 

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ में विभाजन विभीषिका दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने बहुत बड़ा दावा किया है। सीएम योगी ने पाकिस्तान को लेकर कहा कि पाकिस्तान का भारत में विलय होना चाहिए। उन्होंने कहा,’या तो पाकिस्तान का विलय होगा या तो वह समाप्त हो जाएगा। जो 1947 में हुआ अब बांग्लादेश में हो रहा है हम विभाजन की त्रासदी दोबारा नहीं होने देंगे।

कांग्रेस पर कसा तंज

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि,’कांग्रेस ने विभाजन की त्रासदी के लिए कभी भी माफी नहीं मांगी। कांग्रेस को जब भी मौका मिला उसने देश का गला घोट है। इनके पापों की कभी भी माफी नहीं दी जा सकती। बांग्लादेश में 1947 में 22% हिंदू थे और आज 7% रह गए हैं हमारी सब की सहानुभूति उन हिंदुओं के साथ होना चाहिए। अखंड भारत का सपना इस तरह के घटना का समाधान होगा। अगर 1947 में भारत के राजनीतिक नेतृत्व के पास मजबूत इच्छा शक्ति होती तो दुनिया की कोई ताकत आप्राकृतिक बटवारा नहीं कर पाती। पर कांग्रेस के सत्ता के लोभ ने भारत को बर्बाद कर दिया।’

भारत की प्रगति दुनिया को अचंभित कर रही है-सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा,’जब जब इनके पास सत्ता गई है उन्होंने देश के मोल पर राजनीति की है। जब 1947 में पंडित नेहरू और कांग्रेस पार्टी तिरंगा लहराकर जश्न मना रही थी उस समय अनगिनत लोग अपनी मातृभूमि छोड़ने की विवश थे। पिछले 10 वर्ष की भारत की प्रगति दुनिया को अचंभित करती है‌। इसीलिए दुनिया में कहीं संकट आता है तो दुनिया भारत की तरफ देखती है।’

Read More-‘ये घटना बहुत वीभत्स है…’ महिला डॉक्टर रेप-मर्डर केस पर हाई कोर्ट ने जताया अफसोस

Hot this week

पार्टी टूटी, सिंबल बदला… 5 महीने में ममता बनर्जी की सियासी तस्वीर क्यों पलट गई?

पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस को लेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img