बांग्लादेश में हिंदुओं की हो रही दुर्दशा पर सीएम योगी ने जताई चिंता, कहा-‘उनकी रक्षा करना हमारा दायित्व है…’

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांग्लादेश में हिंदुओं की दुर्दशा पर चिंता जाहिर की है। सीएम योगी आज अयोध्या पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष ने इसलिए चुप्पी शादी हुई है क्योंकि उन्हें अपने वोट बैंक को खिसकने का डर है।

सीएम योगी ने बांग्लादेश के हालातो पर जताई चिंता

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही बर्बरता पर चिंता जाहिर करते हुए कहा,’जिन लोगों के मन में यह भावना हो कि दुनिया के किसी कोने में हिंदू प्रताड़ित हो रहा है तो उसके लिए आवाज़ उठाएं। उसके लिए आपको अपना वोट बैंक खिसकने का डर लगा रहता है। दुनिया के अंदर होने वाले अत्याचार में जिनको अपना वोट बैंक दिखाई देता है वह आपके हितैषी कैसे हो सकते हैं याद रखना जो बांग्लादेश में हो रहा है वह अभी थोड़ी सी सच्चाई है वहां 90% जो हिंदू बचा है वह दलित समुदाय से आता है। वहां के हिंदुओं पर सबके होंठ सिले हुए हैं क्योंकि उनको मालूम है कि बांग्लादेश का हिंदू उनका वोटर नहीं है।

उनकी रक्षा करना हमारा दायित्व है-सीएम योगी

वही सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि,’वह हिंदू है और हम सब का दायित्व है कि उनकी रक्षा करना उसकी पीड़ा के साथ खड़े होना हमारा दायित्व है। कोई हमारी भावनाओं के साथ खिलवाड़ ना कर सके इसकी हमारी जिम्मेदारी है।’ वही सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, अयोध्या में सड़के चौड़ी हो रही है, अयोध्या में विकास कार्य हो रहे हैं, अयोध्या की दुनिया में अलग ही पहचान है। जब कुछ लोग पूछते थे कि अयोध्या में जन्मभूमि पर भगवान श्री राम का मंदिर बनेगा? तब हम लोगों ने कहा कि हां चिंता मत करिए, जरूर बनेगा, जरूर बनेगा।

Read More-अमन शेरावत ने कांस्य पदक जीत कर ओलंपिक में लहराया भारत का झंडा, सचिन तेंदुलकर ने किया सलाम

Hot this week

योगी के लिए ऐसी दीवानगी! 301 लीटर की भारी-भरकम कांवड़ लेकर निकला शिव भक्त

सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान...

वीडियो हटाने के बाद मोदी सरकार के आगे झुका Meta! निशिकांत दुबे बोले- यह कानून की…

सोशल मीडिया कंपनी Meta द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

Instagram के बाद अब Snapchat पर सरकार की एंट्री, जानिए क्या है पूरा प्लान

भारत सरकार का विदेश मंत्रालय अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img