Wednesday, December 3, 2025

‘जो राम विरोधी है उसकी दुर्गति होनी ही हैं…’, गुरु पूर्णिमा पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

CM Yogi News: सीएम योगी गुरुवार को गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में विगत 4 जुलाई से चल रही श्रीरामकथा के विश्राम सत्र और गुरु पूर्णिमा महोत्सव को संबोधित किया। पूजन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उच्च कुल में पैदा होने के बावजूद तुम्हारी इसकी दुर्गत सबको पता है उसका जन्म मनुष्य रूप में होता है जबकि पशु रूप में मारा जाता है। भगवान श्री राम, प्रभु श्री कृष्णा और देवाधिदेव महादेव के बिना भारत का पत्ता भी नहीं मिल सकता ।  डॉ राम मनोहर लोहिया भी कहते थे कि भारत में जब तक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम,श्री कृष्णा और देवों के देव महादेव की पूजा होगी तब तक दुनिया में कोई माई का लाल भारत का बाल भी बांका नहीं कर पाएगा।

सनातन धर्म भारत की आत्मा है-सीएम योगी

उन्होंने कहा कि राम को भजते- भजते हनुमान जी भी पूज्य हो गए अनपढ़ व्यक्ति भी हनुमान चालीसा जानता है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सनातन धर्म भारत की आत्मा एक मुस्लिम महिला अधिवक्ता ने कहा कि हम भी सनातनी है भारत का एक ही धर्म है सनातन धर्म, मेरी उपासना विधि इस्लाम है लेकिन धर्म सनातन है। सीएम योगी ने कहा हमें धर्म, मत, महजब के अंतर को समझना होगा। सनातन धर्म मात्र उपासना विधि नहीं है बल्कि यह जीवन जीने की पद्धति है जिसमें अनेक उपासना विधियां समाहित हैं।’

‘भारतीयों को बदनाम करने का प्रयास किया गया’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान वेद व्यास की जन्मतिथि को गुरु पूर्णिमा पर्व के रूप में मनाया जाता है। वेद व्यास जी ने भारतीय मनीषा की ज्ञान परंपरा को संहिताबद्ध कर पीढ़ियों के लिए उपकार किया। भारतीयों पर यह आरोप लगता है कि उन्होंने धरोहरों को संरक्षित नहीं किया, उन्हें विज्ञान और आधुनिक ज्ञान की जानकारी नहीं है। वितंडावाद से भारतीयों को बदनाम करने का प्रयास किया गया।

Read More-क्रिकेट के मैदान पर टेनिस का ये शॉट खेलना चाहते हैं सूर्यकुमार यादव, खुद दिया बड़ा बयान

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img