Monday, December 22, 2025

आतिशी ने ली CM पद की सपथ, दिल्ली की तीसरी और सबसे कम उम्र की बनी महिला मुख्यमंत्री

Delhi New CM: अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है जिसके बाद दिल्ली की नई सीएम आतिशी को बनाया गया है। आतिशी ने आज सीएम पद की शपथ ले ली है। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने शनिवार को राज निवास में आयोजित सादे कार्यक्रम में आतिशी को सीएम पद की शपथ दिलाई है। आतिशी के अलावा कई विधायकों ने कैबिनेट की शपथ ली है।

दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनी आतिशी

आपको बता दें अरविंद केजरीवाल का भी लंबे समय से तिहाड़ जेल में थे। जेल से रिहा होने के बाद 17 सितंबर को अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था उसके बाद आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से सीएम बनाया गया। इसी के साथ आतिशी दिल्ली की तीसरी और सबसे कम उम्र की महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं।

इन विधायकों ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

सुल्तानपुर माजरा से विधायक मुकेश अहलावत पहली बार दिल्ली सरकार में मंत्री बने हैं। जबकि गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन अरविंद केजरीवाल सरकार में भी कैबिनेट मंत्री थे।

Read More-‘देने वाले और छीनने वाले एक ही पक्ष…’, CM योगी की सभा में युवक का मोबाइल छीनने पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img