विधानसभा स्पीकर को नहीं मिला राजकुमार आनंद का इस्तीफा, कल मंत्री पद छोड़ने का किया था ऐलान

Rajkumar Anand: दिल्ली के मंत्री राजकुमार आनंद ने कल 10 अप्रैल को इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार में डूबे होने का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ने व मंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी थी। अब इसी बीच राजकुमार आनंद के इस्तीफा से जुड़ी बहुत बड़ी जानकारी सामने आ रही है। विधानसभा स्पीकर को अभी तक राजकुमार आनंद का इस्तीफा नहीं मिला है। इस बात की जानकारी दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष के दफ्तर ने दी हैं।

दलितों को सम्मान न देने का लगाया आरोप

राजकुमार आनंद ने इस्तीफा की घोषणा करते हुए दलितों को सम्मान ना देने का आरोप लगाते हुए कहा,’यह पार्टी दलित विधायकों, पार्षदों और मंत्रियों का सम्मान नहीं करती है। ऐसे में सभी दलित ठगा हुआ महसूस करते हैं। हम एक समावेशी समाज में रहते हैं लेकिन अनुपात के बारे में बात करना गलत नहीं है। इन सभी चीजों के साथ मेरे लिए पार्टी में बने रहना मुश्किल है। इसीलिए मैं पद से इस्तीफा दे रहा हूं।’

कौन है राजकुमार आनंद?

दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री और आम आदमी पार्टी के विधायक राजकुमार आनंद 2020 के चुनाव में पटेल नगर से टिकट हासिल करके चुनाव में जीते थे। राजकुमार ने 61 फीसदी वोटों के साथ चुनाव जीता था। जाटव समुदाय से आने वाले राज कुमार आनंद पार्टी के प्रमुख चेहरों में से एक हैं।राजकुमार आनंद ने अपनी पढ़ाई उत्तर प्रदेश में पूरी की और राजनीति में एम.ए. किया है। उनकी पत्नी वीणा आनंद भी 2013 से विधायक हैं। राजकुमार आनंद दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बहुत करीबी माने जाते थे।

Read More-आम आदमी पार्टी के मंत्री ने दिया इस्तीफा, कुछ महीने पहले ही ED ने मारा था छाप

Hot this week

PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष का पोस्ट वायरल, जानिए क्या बोलीं सांसद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDA के साथ आए सांसदों...

सपा विधायक राकेश पांडेय की गैरमौजूदगी में CM योगी ने बेटे रितेश का किया जिक्र, सियासत में हलचल तेज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अंबेडकरनगर पहुंचे। यहां आलापुर...

सड़क धंसी तो NHAI ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर लिया बड़ा फैसला, किस चीज पर लगाई रोक?

Lucknow-Kanpur Expressway: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले लोगों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img