Saturday, December 20, 2025

अल्लू अर्जुन पर लगा आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप, सुपरस्टार के खिलाफ दर्ज हुआ केस

Lok Sabha Election: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन मुसीबत में फंस गए हैं। अल्लू अर्जुन पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। अल्लू अर्जुन के अलावा वाईएसआर कांग्रेस पार्टी विधायक चंद्र किशन रेड्डी पर आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार विधायक रेड्डी ने कथित तौर पर सभा के लिए बिना किसी पूर्व अनुमति के अल्लू अर्जुन को नंदयाला निर्वाचन क्षेत्र में बुलाया।

दोस्त से मिलने आया था- अल्लू अर्जुन

वही कल शनिवार को विधायक रवि चंद्र किशोर रेड्डी से मुलाकात करने के बाद अल्लू अर्जुन ने साफ कर दिया था कि वह अपने दोस्त से मिलने आए थे। वह किसी भी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं करते हैं। उनकी यह यात्रा एक दोस्त के लिए थी। अल्लू अर्जुन ने बयान जारी करते हुए कहा,”मैं यहां अपनी मर्जी से आया हूं मेरे दोस्तों में से चाहे वह किसी भी क्षेत्र में हो अगर उन्हें मेरी मदद की जरूरत होगी तो मैं आगे जाकर उनकी मदद करूंगा। मैं किसी राजनीतिक पार्टी का समर्थन कर रहा हूं।”

आंध्र प्रदेश में 175 सीटों पर होंगे विधानसभा चुनाव

आपको बता दे लोकसभा चुनाव के साथ ही आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होंगे यहा 175 विधानसभा सीटों पर 13 मई को वोटिंग होगी। वही 25 लोकसभा सीटों पर भी इसी दिन मतदान किया जाएगा। आपको बता दे अल्लू अर्जुन विधायक रेड्डी के खिलाफ यह मामला चुनावों के निगरानी करने के लिए नियुक्त नंदयाला ग्रामीण के उप- तहसीलदार पी. रामचंद्र राव ने दर्ज कराया है।

Read More-कांग्रेस नेता ने कंगना रनौत पर बोला हमला,कहा-‘खुद के बारे में इतना बोलती है कि…’

Hot this week

71 की उम्र में रेखा ने रचाई शादी? खुलासा करते हुए बोली ‘प्यार है तो….’

बॉलीवुड की एवरग्रीन अदाकारा रेखा हाल ही में फिल्म...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img