Wednesday, December 3, 2025

महिला डॉक्टर रेप -मर्डर केस पर अखिलेश यादव ने किया ममता बनर्जी का बचाव, कहा-‘वो खुद महिला है दुख- दर्द समझती हैं’

UP News: समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कोलकाता डॉक्टर के रेप मर्डर केस के मामले में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बचाव करते हुए नजर आए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि वह खुद महिला है और वह महिलाओं का दर्द समझती हैं। दरअसल अखिलेश यादव आज आजमगढ़ के लालगंज में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे।

इससे बड़ा आंदोलन कभी नहीं देखा-अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा की सीबीआई या जो भी संस्था से जांच करवाने का मामला था ममता बनर्जी ने करवाया है। बीजेपी इस मामले में राजनीति कर रही है जो उसको नहीं करनी चाहिए इस घटना को लेकर डॉक्टर आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन भाजपा राजनीति कर रही है। इससे पूर्व इतना बड़ा आंदोलन उन्होंने कभी नहीं देखा चाहे त्यौहार हो या जाम आम दिन पीड़ित बच्चे लगातार आंदोलन करते रहे हैं। अलग-अलग प्रतिनिधिमंडल बनाकर लोगों से मिले। यहां तक की खुद उनसे मिले अब जाकर उनको न्याय मिला है इंडिया की सरकार बनेगी तो सभी समस्या का हल होगा।

शिक्षकों की भर्ती को लेकर बोले अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने 69000 शिक्षकों की भर्ती के मामले में कोर्ट के फैसले को लेकर कहा कि अब सरकार पीड़ित बच्चों की सुध लेगी। बच्चों को न्याय मिलेगा। सरकार ने भी जो भेदभाव किया था उसमें सुधार किया जाएगा। वहीं उन्होंने आजमगढ़ के मामले में दावा किया कि लखनऊ से ज्यादा विकास यहां किया जाएगा सड़क बिजली पानी मेडिकल की सुविधा बढ़ाई जाएगी। जो मेडिकल कॉलेज यहां बना है वहां पर सुविधा बढ़ाई जाएगी वर्तमान में सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। प्रदेश में कई अस्पताल तो अब खंडहर हो रहे हैं क्योंकि वहां पर डॉक्टर ही नहीं पहुंच रहे हैं।

Read Moro-‘आंखों में आंसू ,चेहरे पर मायूसी…’भारत लौटी विनेश फोगाट, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img