Wednesday, December 3, 2025

Team India ने आयरलैंड में देखी चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग, वायरल हो रही तस्वीर

Team India: भारतीय टीम इस समय वेस्टइंडीज दौरे के बाद आयरलैंड दौरे पर गई हुई है। आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम में ज्यादातर युवा खिलाड़ी शामिल है। आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम के कमान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के हाथों में सौंपी गई है। भारतीय टीम ने आयरलैंड दौरे पर तीन मैचों की टी 20 सीरीज अपने नाम कर ली है। आपको बता दे कि आज भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान द्वारा लांच किए गए चंद्रयान-3 ने सफलतापूर्वक चांद पर लैंड कर दिया है। इस नजारे को भारतीय टीम ने आयरलैंड में सभी खिलाड़ियों के साथ देखा है।

टीम इंडिया ने देखी चंद्रयान की लैंडिंग

आपको बता दे कि इस समय भारतीय टीम की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि भारतीय टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह सहित अन्य खिलाड़ी टीवी देख रहे हैं। बताया जा रहा है कि भारतीय टीम ने कोच स्टाफ और युवा खिलाड़ियों के साथ चंद्रयान-3 की लाइव लैंडिंग देखी है। आज पहली बार भारत ने चांद की सतह पर कदम रखा है। इतिहास में पहली बार भारत ने चांद पर तिरंगा फहराया है। भारत अमेरिका, चीन और रूस के बाद चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया है।

चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश बना भारत

आपको बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की तरफ से पिछले महीने 14 जुलाई को तीसरा मून मिशन तैयार किया गया और चंद्रयान-3 को लांच किया गया। इसके बाद टाइम समय पर लैंडर विक्रम ने चांद की सतह पर पहली बार भारत का तिरंगा लहराया है। भारत ने चंद्रमा के साउथ पोल पर कदम रखा है। जिस कारण भारत चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है।

Read More-चांद पर लहराया तिरंगा, भारत ने रचा इतिहास तो खुशी से झूम बॉलीवुड सितारे

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img