Saturday, December 20, 2025

श्रीलंका के खिलाफ आया Aiden Markram के बल्ले का तूफान, ठोकी वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी

World Cup 2023: क्रिकेट के इतिहास में रोज नए-नए रिकॉर्ड बनते रहते हैं। विश्व कप में कई ऐसे रिकॉर्ड हैं जो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन के दम पर अपने नाम कर रखे हैं। आपको बता दे कि साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के खतरनाक बल्लेबाज एडन मार्करम ने वर्ल्ड कप 2023 में सबसे तेज शतक लगा दिया है। श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाकर एडन मार्करम ने एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

एडन मार्करम ने लगाया सबसे तेज शतक

श्रीलंका क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच आज वर्ल्ड कप 2023 में ऐतिहासिक मुकाबला खेला गया है। श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 में एडन मार्करम ने सबसे तेज शतक लगाया है इसके साथ एडन मार्करम ने वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप के मैच में एडन मार्करम ने 49 गेंद में अपना शतक पूरा किया है। वर्ल्ड कप 2023 में एडन मार्करम ने 54 गेंद में 106 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली है। इस दौरान साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज ने तीन छक्के और 14 चौके लगाए हैं।

केविन ओब्रायन के नाम था सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड

आयरलैंड क्रिकेट टीम के खतरनाक बल्लेबाज केविन ओब्रायन ने वर्ल्ड कप 2011 में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। केविन ओब्रायन ने 50 गेंद में विश्व कप का सबसे तेज शतक लगाया था। मार्क्रम के बाद अब केविन ओब्रायन वर्ल्ड कप में सबसे तेज लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हो गए हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के खतरनाक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल है ग्लेन मैक्सवेल ने साल 2015 में 51 गेंद में शतक जमाया था।

Read More-Asian Games 2023 में भारत ने रचा इतिहास, नाम किए 100 मेडल

Hot this week

71 की उम्र में रेखा ने रचाई शादी? खुलासा करते हुए बोली ‘प्यार है तो….’

बॉलीवुड की एवरग्रीन अदाकारा रेखा हाल ही में फिल्म...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img