मनी प्लांट के सूखने से मिलने लगते हैं अशुभ संकेत? घटने लगती है ऐसी घटनाएं

Vastu Shastra: मनी प्लांट के पौधे को धन की देवी मां लक्ष्मी से जोड़ा जाता है। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट के पौधे को बहुत ही शुभ माना जाता है लेकिन अगर घर में मनी प्लांट अचानक सूखने लगे तो बहुत ही अशुभ माना जाता है। मनी प्लांट सुखना धन हानि का संकेत देता है ऐसा होने पर आर्थिक रूप से गिरावट आ सकती है। ज्योतिष शास्त्र में इसे शुक्र से संबंधित पौधा बताया गया है शुक्र खराब होने पर मनी प्लांट सूखता है। वही मनी प्लांट के लगाने के कुछ नियम भी बताए गए हैं जो बहुत जरूरी हैं।

जमीन पर फैला हुआ मनी प्लांट

जमीन पर फैला हुआ मनी प्लांट वास्तु दोष बढ़ाता है। मनी प्लांट एक बेल है इसीलिए इसे ऊपर की ओर बढ़ाना चाहिए। वहीं अगर मनी प्लांट सूखने लगता है तब भी अच्छा नहीं माना जाता है और अशुभ संकेत मिलते हैं।
मनी प्लांट अधिक गर्मी या ठंडी की जगह पर रखने से सूख जाता है इसमें सीधी धूप पड़े या फिर ज्यादा मात्रा में पानी देने पर भी सूखने लगता है इसीलिए मनी प्लांट को वहां पर रखे हैं जहां का तापमान नॉर्मल होना चाहिए।

मनी प्लांट के लगाने की सही दिशा

मनी प्लांट के पौधे को घर में लगाने के लिए आग्नेयकोण यानी दक्षिण पूर्व दिशा सबसे अच्छी मानी जाती है। इस दिशा का कारक ग्रह शुक्र है शुक्र ग्रह बेल और लता वाले पौधों का भी कारक है। जो दिशा शुक्र की होती है उस दिशा में मनी प्लांट का पौधा लगाना चाहिए तभी शुभ माना जाता है। वही इस बात का भी ध्यान रखें कि मनी प्लांट के पौधे के पास गंदगी नहीं होनी चाहिए।

Read More-रात के समय भूलकर भी ना करें ये 4 काम, घर से कभी नहीं जाएगी दरिद्रता

Hot this week

हनुमानगढ़ी नमाज विवाद पर बृजभूषण के बदले सुर! बोले– CM योगी सही थे…

गोंडा में हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़े जाने को लेकर...

इस राज्य में UCC पर लगी मुहर! विधानसभा में बिल पास होते ही CM बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने…’

मध्य प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को समान नागरिक संहिता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img