कांग्रेस की न्याय यात्रा में कब शामिल होगी समाजवादी पार्टी? Akhilesh Yadav ने किया बड़ा खुलासा

UP Politics News: इस समय पूरे देश में लोकसभा चुनाव को लेकर काफी जोरों से तैयारी चल रही हैं। इधर कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकालने में लगी हुई है। अब इसी बीच समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी(Rahul Gandhi) की अगुवाई वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के सवाल पर प्रतिक्रिया दी है।

भारत छोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के सवाल पर कहा,”अभी बातचीत चल रही है, सूचियां उधर से आई इधर से भी गई, जिस समय सीटों का बंटवारा हो जाएगा समाजवादी पार्टी कांग्रेस की न्याय यात्रा में शामिल हो जाएगी।” इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना चाहते हुए पेपर लीक के मुद्दे पर बड़ा सवाल खड़ा किया है।

पेपर लीक के मुद्दे पर क्या बोले अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने पेपर लीक के मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि,” लगभग 60 लाख नौजवानों ने परीक्षा लिखी है और जो खबरें मिल रही है कि पेपर लीक हुआ है, मान लीजिए उसमें 1 लाख बच्चे 100 परसेंट नंबर पा गए तो क्या सरकार उनको नौकरी देगी?” दरअसल आपको बता दे पिछले कुछ दिनों से सपा और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

Read More-सपा ने इस सीट पर घोषित किया उम्मीदवार, पूर्व मंत्री को बनाया प्रत्याशी

Hot this week

Instagram पर आखिर ऐसा क्या मिला कि सरकार ने Meta को किया तलब? सामने आई रिपोर्ट के बाद बढ़ी हलचल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img