‘देश जैसा चाहता है उसी भाषा में जवाब देंगे…’, पहलगाम हमले के बाद राजनाथ सिंह ने दिया बड़ा बयान

Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश भर में पाकिस्तान के खिलाफ बदला लेने की मांग चल रही है। वहीं इसी बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी इस भाषा में जवाब देंगे जिस भाषा में देश चाहता है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को दिल्ली में सांस्कृतिक जागरण महोत्सव में पहुंचे थे जहां पर उन्होंने पाकिस्तान को कड़े शब्दों में चेतावनी दी।

 

राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के ऊपर आंख उठाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। देश के रक्षा मंत्री के तौर पर मेरी जिम्मेदारी है कि हमारी सीमा की रक्षा हो। देश के लोग जैसा चाहते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुश्मन को उसी भाषा में जवाब देंगे। पीएम मोदी के नेतृत्व में आप जैसा चाहते हैं वैसा ही होकर रहेगा। दुनिया की कोई ताकत भारत को मिटा नहीं सकती भारत अमर रहेगा। मेरा यह दायित्व है कि मैं अपनी सेना के साथ मिलकर देश पर आंख उठाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दूं।

संतों ने समाज सुधारने में भूमिका निभाई है-रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि भारत की शक्ति केवल उसकी सैन्य ताकत में नहीं बल्कि उसकी संस्कृति अध्यात्म में भी है। इतिहास साक्षी है कि भारत के संतों ने केवल आध्यात्मिक उपदेश ही नहीं दिए बल्कि समाज सुधार, शिक्षा और राष्ट्रीय एकता के लिए भी अग्रणी भूमिका निभाई है। जहां एक तरफ हमारे संत संस्कृति की रक्षा करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ हमारे सैनिक हमारे सीमाओं की रक्षा करते हैं।

Read More-सिख दंगों पर राहुल गांधी की बड़ी प्रतिक्रिया,कहा- ‘1980 के दशक में जो हुआ वो गलत था’

Hot this week

“ईरान पर वार गलत, लेकिन…!” Omar Abdullah का बड़ा बयान, घाटी के लोगों को दी खास अपील

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री...

Hathras News: एक ओवरटेक की कोशिश और 6 मौतें… तड़के 4 बजे एक्सप्रेसवे पर मचा कोहराम

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार तड़के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img