Thursday, December 4, 2025

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर लगाया मनमोहन सिंह का अपमान करने का आरोप,अंतिम संस्कार पर जताई नाराजगी

Manmohan Singh Died: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज शनिवार दिल्ली के निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि उनकी समाधि बनने को लेकर राजनीतिक जोरों पर हो रही है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्षी राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए मनमोहन सिंह का अपमान करने का आरोप लगाया।

मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा,”भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी का अंतिम संस्कार आज निगमबोध घाट पर करवाकर वर्तमान सरकार द्वारा उनका सरासर अपमान किया गया है।एक दशक के लिए वह भारत के प्रधानमंत्री रहे, उनके दौर में देश आर्थिक महाशक्ति बना और उनकी नीतियां आज भी देश के गरीब और पिछड़े वर्गों का सहारा हैं।”

‘सरकार को इस महान पुत्र के प्रति आदर दिखाना चाहिए’

राहुल गांधी ने आगे लिखते हुए कहा,”आज तक सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों की गरिमा का आदर करते हुए उनके अंतिम संस्कार अधिकृत समाधि स्थलों में किए गए ताकि हर व्यक्ति बिना किसी असुविधा के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दे पाए। डॉ. मनमोहन सिंह हमारे सर्वोच्च सम्मान और समाधि स्थल के हकदार हैं। सरकार को देश के इस महान पुत्र और उनकी गौरवशाली कौम के प्रति आदर दिखाना चाहिए था।”

Read More-अलविदा मनमोहन सिंह! पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व प्रधानमंत्री, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img