पीएम मोदी को श्रीलंका मित्र विभूषण पुरस्कार से किया गया सम्मानित, बोले- ये 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान

PM Modi: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर कोलंबो पहुंचे जहां पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। स्वतंत्रता चौक पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर और 21 तोपों की सलामी दी गई। यह उनके श्रीलंका दौरे का चौथा अवसर था इस बार पीएम मोदी को श्रीलंका मित्र विभूषण सम्मान से नवाजा गया।

श्रीलंका मित्र विभूषण सम्मान से नवाजे गए पीएम मोदी

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रीलंका सरकार के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया। पीएम मोदी को श्रीलंका मित्र विभूषण सम्मान दिया गया। श्रीलंका सरकार का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर पीएम मोदी ने कहा यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों का है यह श्रीलंका और भारत के बीच गहरी मित्रता और साझा मूल्यों को दर्शाता है। यह सम्मान इस बात की पुष्टि करता है कि भारत सिर्फ एक पड़ोसी नहीं बल्कि सच्चा मित्र है।”

आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका की भारत ने की थी मदद

आपको बता दे 3 साल पहले श्रीलंका बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहा था उस वक्त भारत ने मदद का हाथ बढ़ाया था और भारत ने उसे 4.5 अरब अमेरिकी डॉलर की वित्तीय सहायता दी थी। भारत और श्रीलंका के बीच केवल कूटनीतिक संबंध नहीं बल्कि जमीनी विकास के प्रोजेक्ट सभी चल रहे हैं। इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका सरकार के साथ मिलकर नए समझौते किए हैं जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल कनेक्टिविटी, और हरित ऊर्जा जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

Read More-‘अगले 3 साल में उत्तर प्रदेश से खत्म हो जाएगी गरीबी’ सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

Hot this week

बारिश के बीच SSB काफिले के साथ बड़ा हादसा, केला मोड़ टनल में तीन वाहन टकराए

Jammu-Srinagar Highway Accident: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में शनिवार...

ओम प्रकाश राजभर के बयान पर भड़के AIMIM के असीम वकार, सपा के समर्थन में क्यों उतरे?

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी...

“अमेरिका के हाथों देश को…” ट्रंप के टैरिफ वार पर केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला

अमेरिका की राजनीति में आए हालिया बदलावों और रूस-यूक्रेन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img