29 जुलाई को खत्म हो जाएगा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का कार्यकाल, किसे मिलेगी नई जिम्मेदारी?

UP Government Anandiben Patel: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का कार्यकाल चार दिनों बाद खत्म होने जा रहा है। आनंदीबेन पटेल 29 जुलाई 2019 को अप की राज्यपाल बनी थी अब 29 जुलाई 2024 को उनका कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। इससे पहले आनंदीबेन पटेल कई राज्यों की राज्यपाल रह चुकी हैं। आनंदीबेन पटेल का कार्यकाल खत्म होने के बाद उत्तर प्रदेश का नया राज्यपाल कौन बनाया जाएगा इसको लेकर अभी तक कुछ भी नहीं पता चल पाया है।

क्या फिर से मिलेगी आनंदीबेन पटेल को जिम्मेदारी?

आपको बता दें अभी तक ऐसा कोई भी राज्यपाल नहीं हुआ है जिसने उत्तर प्रदेश में दोबारा जिम्मा संभाला हो। अगर आनंदीबेन पटेल को फिर से उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी मिलती है तो वह ऐसा करने वाली पहली राज्यपाल होंगी। इससे पहले आनंदीबेन पटेल छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के राज्यपाल रह चुकी हैं। वह 22 मई 2014 से 7 अगस्त 2016 तक गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी थी। उन्होंने साल 1987 में राजनीति की दुनिया में कदम रखा था। 29 जुलाई को आनंदीबेन पटेल का कार्यकाल खत्म हो जाने के बाद भी जब तक नहीं नियुक्त या किसी को प्रभाव नहीं दिया जाता तब तक आनंदीबेन पटेल को ही यह जिम्मेदारी निभानी होगी।

अब तक यूपी में रह चुके हैं 24 राज्यपाल

पहली बार उत्तर प्रदेश में 2 मई 1949 को एचपी मोदी ने राज्यपाल का पदभार संभाला था। 1949 से अब तक उत्तर प्रदेश में कुल 24 राज्यपाल रह चुके हैं। आनंदीबेन पटेल यूपी की पहली महिला राज्यपाल भी हैं। जब यूपी, उत्तर प्रदेश ना होकर यूनाइटेड प्राॅविंस था तब सरोजिनी नायडू 15 अगस्त 1947 से 2 मार्च 1946 तक राज्य की राज्यपाल थी।

Read More-स्मृति ईरानी को आई बीते दिनों की याद, शेयर की पुरानी तस्वीर

Hot this week

उत्तराखंड में अचानक खाई में कैसे जा गिरी बस? 8 लोगों की चली गई जान

Uttarakhand Road Accident: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में...

बंगाल चुनाव में कौन जीतेगा? संजय राउत बोले—‘ BJP चाहें जितनी कोशिश कर ले लेकिन…

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बीच राजनीतिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img