Saturday, December 20, 2025

बिहार के CM नीतीश कुमार ने किया बड़ा ऐलान,मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

Bihar Politics News News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आज 28 जनवरी 2024 को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है।जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार रविवार को नवीन बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। मुख्यमंत्री के राज भवन जाने की तैयारी भी शुरू हो चुकी हैं। इसी बीच म नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का भी ऐलान कर दिया है। बिहार में राजनीतिक अनिश्चितता के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महा गठबंधन से नाता तोड़कर रविवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है।

शाम तक हो सकता है नई सरकार का गठन

आज शाम तक भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से नई सरकार का गठन किए जाने की संभावना है। नीतीश कुमार अपना इस्तीफा सौंपने के लिए राज भवन जाने से पहले रविवार की सुबह जनता दल के विधायकों की एक बैठक की है। सूत्रों के अनुसार राज्यपाल सचिवालय सहित कार्यालय को रविवार को खुले रहने का आदेश दिया गया है। हालांकि अभी तक नीतीश कुमार ने राज्य में हो रही राजनीतिक उथल-पुथल को लेकर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया है। नीतीश कुमार के फिर से पाला बदलने की अटकलें के बीच सभी दल लगातार बैठक कर रहे हैं।

9वीं बार बिहार के सीएम पद की ले सकते हैं शपथ

जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार आज रविवार को 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। आपको बता दे भाजपा नेताओं ने पटना के पार्टी कार्यालय में शनिवार और रविवार की सुबह बैठक की इस बैठक में बिहार प्रभारी विनोद तावडे के अलावा सांसदों और राज्य विधान मंडल के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में नीतीश कुमार को समर्थन देने की औपचारिक तौर पर घोषणा नहीं की गई है। लेकिन वीरचंद्र पटेल मार्ग पार्टी कार्यालय में खुशी का माहौल है ।

Read More-‘शादी के बाद पुरुष रोज रात को करते हैं न…’ जब नीतीश बता रहे थे बैडरूम क्रिया तो पीछे से शर्मशार हो रही थी महिला विधायक

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img