पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा के एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। महुआ ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के एक पत्र की तस्वीर साझा करते हुए उनका धन्यवाद किया। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई कि क्या वह पार्टी से नाराज हैं या फिर कोई बड़ा राजनीतिक संकेत दे रही हैं। हालांकि, अभी तक महुआ मोइत्रा या टीएमसी की ओर से ऐसा कोई बयान नहीं आया है, जिससे उनके पार्टी छोड़ने की बात की पुष्टि हो।
किस बात के लिए किया धन्यवाद?
महुआ मोइत्रा ने सशस्त्र बलों के विकलांग कर्मियों की पेंशन पर मिलने वाली आयकर छूट का मुद्दा उठाया था। इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि फिलहाल इस छूट को जारी रखा जाएगा। महुआ ने इसी फैसले का स्वागत किया और सोशल मीडिया पर राजनाथ सिंह को धन्यवाद दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि वित्त मंत्रालय भी इस मामले में संवेदनशीलता दिखाएगा।
Thank you @rajnathsingh ji for your empathy for continuing IT exemptions for armed forces disability pensions. Hoping mandarins of @FinMinIndia have similar empathy & desist from ever initiating this offensive proposal. Jai Hind. pic.twitter.com/48qVwpGpAD
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) June 20, 2026
रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा?
रक्षा मंत्री के पत्र में बताया गया कि विकलांगता पेंशन पर टैक्स छूट का फैसला वित्त मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में आता है। सरकार की ओर से कहा गया है कि जब तक नए नियमों को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं होती, तब तक सशस्त्र बलों के विकलांग कर्मियों को मिलने वाली पेंशन पर मौजूदा टैक्स छूट जारी रहेगी।
क्या TMC में सब कुछ ठीक है?
पिछले कुछ समय से टीएमसी में अंदरूनी मतभेद और नेताओं की नाराजगी की खबरें सामने आती रही हैं। ऐसे में महुआ मोइत्रा का यह पोस्ट चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि, राजनीतिक जानकारों का मानना है कि किसी जनहित के मुद्दे पर सरकार के फैसले की तारीफ करना सामान्य बात है और इसे पार्टी छोड़ने से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। फिलहाल महुआ मोइत्रा ने पार्टी छोड़ने या किसी दूसरे दल में जाने के संकेत नहीं दिए हैं।
Read More-राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा! SIT की जांच तेज, क्या जल्द होगी गिरफ्तारी?








