सोने का भाव गिरा तो चांदी भी धड़ाम, हजारों रुपये की गिरावट के बाद जानें आज का रेट

Gold Price Today: सोने और चांदी के भाव में अचानक बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 28 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत में 4,133 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई। गिरावट के बाद सोना करीब 1.48 लाख रुपये के स्तर पर पहुंच गया। आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,47,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,35,550 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,10,985 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

चांदी में भी 9 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट

कीमती धातुओं में आई गिरावट सिर्फ सोने तक सीमित नहीं रही। चांदी के भाव में भी बड़ा बदलाव हुआ है। सोमवार को चांदी 9,297 रुपये गिरकर करीब 2.23 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। सितंबर की शुरुआत से तुलना करें तो सोने और चांदी दोनों में काफी कमजोरी आई है। 31 अगस्त को सोना करीब 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम था, जबकि अब यह 1.48 लाख रुपये के आसपास है। इसी तरह चांदी 2.37 लाख रुपये प्रति किलो से घटकर लगभग 2.23 लाख रुपये रह गई है।

दिल्ली समेत इन शहरों में कितना है सोने का भाव?

शहरों के हिसाब से भी सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना करीब 15,031 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट 13,779 रुपये प्रति ग्राम है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना करीब 15,016 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट करीब 13,764 रुपये प्रति ग्राम है। चेन्नई में 24 कैरेट का भाव करीब 14,908 रुपये और 22 कैरेट का 13,665 रुपये प्रति ग्राम है।

मजबूत डॉलर और वैश्विक बाजार की हलचल का असर

सोने-चांदी पर दबाव की कई वजहें बताई जा रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मजबूत अमेरिकी डॉलर ने कीमती धातुओं की कीमतों को प्रभावित किया है। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिकवाली से भी दबाव बढ़ा। ब्रेंट क्रूड 4 फीसदी बढ़कर 108.53 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। वहीं अमेरिका की ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद निवेशकों का रुझान बॉन्ड जैसे विकल्पों की तरफ बढ़ने की बात कही जा रही है। हालांकि, वैश्विक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता के कारण सोने को फिर सुरक्षित निवेश का सहारा मिलने की संभावना भी बनी हुई है।

Read More-भारत में पहली बार गरजेगा F-35A! अमेरिका ने IAF को बताया ‘पार्टनर’, जानें क्यों खास है यह विमान

Hot this week

CWC में खरगे ने ऐसा क्या कह दिया? SIR को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर फिर साधा निशाना

कांग्रेस की सबसे बड़ी नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस वर्किंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img