राष्ट्रगान के दौरान छलके आंसू, आखिरी मैच में मेसी ने किया ऐसा… देखकर भावुक हुए फैंस

Lionel Messi: लियोनेल मेसी के अर्जेंटीना के लिए आखिरी मैच का पल बेहद भावुक रहा। बेनिन के खिलाफ फ्रेंडली मुकाबले में अर्जेंटीना ने 3-0 से शानदार जीत दर्ज की, लेकिन इस मैच की सबसे बड़ी कहानी स्कोरलाइन नहीं बल्कि मेसी की विदाई रही। स्टेडियम में बड़ी संख्या में फैंस अर्जेंटीना की नंबर-10 जर्सी पहनकर पहुंचे थे। मेसी की पत्नी और उनके बच्चे भी इस खास मौके पर मौजूद रहे। मैच से पहले मैदान में 10 नंबर की विशाल जर्सी के साथ ‘थैंक यू’ लिखा गया, जिसने माहौल को और खास बना दिया।

राष्ट्रगान के समय नम हो गईं मेसी की आंखें

मेसी जब अपने बेटों थियागो, माटेओ और सिरो के साथ मैदान पर पहुंचे तो स्टेडियम तालियों और नारों से गूंज उठा। राष्ट्रगान के दौरान मेसी खुद को भावुक होने से नहीं रोक पाए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। मुकाबले के 10वें मिनट में खेल कुछ देर के लिए रोका गया। स्टेडियम में मौजूद दर्शक खड़े हो गए और मेसी के सम्मान में तालियां बजाईं। इस दौरान विरोधी टीम के खिलाड़ियों ने भी उनसे मुलाकात कर उनके शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए सम्मान जताया।

पहले असिस्ट, फिर पेनल्टी पर दागा गोल

मैच के पहले हाफ में अर्जेंटीना को गोल के लिए इंतजार करना पड़ा। दूसरे हाफ में 48वें मिनट पर निकोलस ओटामेंडी ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई और इस गोल में मेसी ने अहम भूमिका निभाई। इसके बाद 61वें मिनट में निको पाज ने अर्जेंटीना की बढ़त को 2-0 कर दिया। फिर 70वें मिनट में अर्जेंटीना को पेनल्टी मिली, जिसे मेसी ने गोल में बदलकर अपने विदाई मैच को यादगार बना दिया।

जीत के बाद भी भावुक रहे मेसी

मेसी के गोल के बाद अर्जेंटीना ने मुकाबले पर पूरी तरह पकड़ बना ली और अंत तक स्कोर 3-0 रहा। जीत के साथ मेसी का अर्जेंटीना के लिए यह आखिरी मुकाबला यादगार बन गया। मैच खत्म होने के बाद जब मेसी ने दर्शकों को संबोधित किया तो वह एक बार फिर भावुक नजर आए। स्टेडियम में मौजूद फैंस ने तालियों के साथ अपने चहेते खिलाड़ी को विदाई दी। अर्जेंटीना की जर्सी में मेसी का यह भावुक पल उनके प्रशंसकों के लिए लंबे समय तक यादगार रहेगा।

Read More-राजधानी लखनऊ में गोमती उफान पर: लेटे हनुमान मंदिर में 15 फीट पानी, घरों में घुस रहे जहरीले जीव; सहम गए लोग

Hot this week

अगरकर की विदाई पर भावुक हुए हेड कोच गौतम गंभीर, कहा- ‘इतिहास आपको हमेशा…’

भारतीय क्रिकेट में चीफ सेलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल चुके...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img