Tuesday, February 10, 2026

डिलीवरी बॉय बने कुलदीप यादव? तो फैन्स बोले- ‘वर्ल्ड कप ट्रॉफी आर्डर की है…’

Kuldeep Yadav: वनडे विश्व कप 2023 में कुलदीप यादव भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से मैच विनर खिलाड़ियों में से एक साबित हुए हैं। कुलदीप यादव ने अपने शानदार प्रदर्शन से टीम इंडिया को मैच जीतने में अहम भूमिका निभाई है। आपको बता दें कि कुलदीप यादव एक ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुलदीप यादव के ट्वीट से सभी लोग हैरान रह गए हैं।

डिलीवरी बॉय बने कुलदीप यादव?

इस समय सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट की एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। कल मीडिया यूज़र ने कुलदीप यादव को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर एक प्यार करते हुए कैप्शन में लिखा है कि “भाई कुलदीप यादव आप ऑफ पिच भी डिलीवर कर रहे हैं?” इस तस्वीर में लिखा है कि “कुलदीप यादव आपका ऑर्डर डिलीवर करने के लिए रास्ते में हैं।” इस ट्वीट पर खुद क्रिकेटर कुलदीप यादव ने रिएक्शन देते हुए लिखा है कि “क्या ऑर्डर किया था भाई।”

लोगो ने किया मजेदार कमेंट

कुलदीप यादव के ट्वीट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार कमेंट किए हैं। सोशल मीडिया यूज़र ने कमेंट करते हुए मजे में लिखा ‘उसने वर्ल्ड कप ट्रॉफी ऑर्डर की है। उम्मीद है कि आप डिलीवर करेंगे।’ वही एक दूसरे यूजर ने लिखा ‘न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 5 विकेट हॉल।’वही एक अन्य सोशल मीडिया यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘हैट्रिक ऑर्डर की थी भाई, कल तक आ जाएगी ना।” कुलदीप यादव ने अभी तक टीम इंडिया के लिए वनडे विश्व कप में 9 मैच खेले हैं। कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 विकेट लिए हैं। क्रिकेट फैंस को न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में कुलदीप यादव से बहुत ही ज्यादा उम्मीदें हैं।

Read More-न्यूजीलैंड टीम ने 3 घंटे बहाया पसीना, Team India ने नहीं किया अभ्यास, वानखेड़े में ऐसी चल रही सेमीफाइनल की तैयारी

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img