ईशान किशन ने एक झटके में तोड़ा सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड, T20I में रच दिया ऐसा इतिहास!

Ishan Kishan: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें टी20 मुकाबले में ईशान किशन का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने महज 32 गेंदों पर 61 रन बनाकर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उनकी इस पारी में आक्रामक बल्लेबाजी के साथ शानदार टाइमिंग भी देखने को मिली। ईशान ने केवल 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने न सिर्फ टीम के लिए अहम योगदान दिया, बल्कि भारतीय टी20 क्रिकेट में एक बड़ा व्यक्तिगत रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

 सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड हुआ पीछे

ईशान किशन अब टी20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर वर्ष के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। साल 2026 में उनके खाते में कुल 1220 रन दर्ज हो चुके हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम था, जिन्होंने 2022 में 1164 रन बनाए थे। इस सूची में अभिषेक शर्मा भी शानदार प्रदर्शन के साथ मौजूद हैं। उन्होंने 2026 में अब तक 1153 रन बनाए हैं। ईशान की इस उपलब्धि ने भारतीय टी20 क्रिकेट में उनकी मजबूत वापसी पर मुहर लगा दी है।

वापसी के बाद लगातार दिखा ईशान का दम

लंबे समय तक भारतीय टीम से बाहर रहने के बाद ईशान किशन ने घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के दम पर वापसी की थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भी उनका सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा। पहला मुकाबला खेलने के बाद फिटनेस की समस्या के चलते वह अगले दो मैचों से बाहर रहे। चौथे मैच में वापसी के बावजूद वह बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन निर्णायक मुकाबले में उन्होंने अपने बल्ले से जवाब दिया। उनकी 61 रनों की पारी ने दिखाया कि वह टीम के लिए मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।

2000 टी20I रन भी पूरे, इस खास सूची में तीसरा स्थान

पांचवें टी20 मैच में 61 रन बनाने के साथ ईशान किशन ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में अपने 2000 रन भी पूरे कर लिए। खास बात यह है कि उन्होंने केवल 1345 गेंदों में यह आंकड़ा हासिल किया और सबसे कम गेंदों में 2000 टी20I रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बन गए। इस मामले में अभिषेक शर्मा 1024 गेंदों के साथ पहले और सूर्यकुमार यादव 1164 गेंदों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। ईशान की यह उपलब्धि उनके शानदार फॉर्म और आक्रामक बल्लेबाजी का बड़ा सबूत है।

Read More-अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग देख हैरान रह गए श्रेयस अय्यर! बोले- मैंने ऐसा कभी नहीं देखा

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img