टूटा करोड़ों फैंस का दिल, विनेश फोगाट को नहीं मिलेगा कोई मेडल, केस हुआ खारिज

Vinesh Phogat: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट भारत के लिए पेरिस ओलंपिक 2024 में खेलते हुए नजर आए थे जिसके बाद विनेश फोगाट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पेरिस ओलंपिक 2024 के गोल्ड मेडल के लिए फाइनल में जगह बना ली थी। लेकिन ओलंपिक 2024 की कुश्ती प्रतियोगिता में तय मानक के आधार पर 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के कारण भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया गया। इसके बाद भारत के तरफ से विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल देने की अपील की गई थी। भारत की तरफ से की गई इस अपील को CAS ने खारिज कर दिया गया है। इसके बाद करोड़ भारतीय फैंस का दिल टूट गया है यानी कि अब विनेश फोगाट को कोई भी मेडल नहीं दिया जाएगा।

विनेश फोगाट को नहीं मिलेगा मेडल

पेरिस ओलंपिक 2024 की कुश्ती प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय पहलवान विनेश फोगाट का 100 ग्राम वजन अधिक पाया गया जिसके बाद विनेश फोगाट अयोग्य घोषित कर दिए गए। इसके बाद भारतीय ओलंपिक संघ के तरफ से अपील की गई थी कि विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल दिया जाए। इसके बाद इस मामले पर फाइनल फैसला आ गया है और CAS ने विनेश फोगाट को मेडल देने के केस को निरस्त कर दिया है। इसके बाद पूरा देश विनेश फोगाट को लेकर दुखी हो गया है। क्योंकि विनेश फोगाट को अब कोई भी मेडल नहीं दिया जाएगा।

विनेश फोगाट ने लिया संन्यास

पेरिस ओलंपिक 2024 से अयोग्य घोषित होने के बाद भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने अचानक पूरे देश को बड़ा झटका दे दिया था। इसके बाद विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती से सन्यास का ऐलान कर दिया था। विनेश फोगाट ने सन्यास को लेकर सोशल मीडिया पर एक बहुत ही भावुक पोस्ट भी शेयर किया था जिसे देखकर हर कोई उदास हो गया था

Read More-आजादी के बाद पहली बार भारत के इन 13 गांवों में फहराया जाएगा तिरंगा, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Hot this week

“ईरान पर वार गलत, लेकिन…!” Omar Abdullah का बड़ा बयान, घाटी के लोगों को दी खास अपील

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री...

Hathras News: एक ओवरटेक की कोशिश और 6 मौतें… तड़के 4 बजे एक्सप्रेसवे पर मचा कोहराम

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार तड़के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img