BCCI ने किया World Cup 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मिला मौका

विश्व कप 2023 में 15 खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने मौका दिया है। आईसीसी ने 5 सितंबर तक सभी टीमों को विश्व कप के लिए अपने खिलाड़ियों की लिस्ट देने का आदेश दिया था।

198
World Cup 2023

World Cup 2023: क्रिकेट फैंस भारतीय क्रिकेट टीम का इंतजार विश्व कप 2023 के लिए कर रहे थे। इसके बाद बीसीसीआई ने आज 5 सितंबर को आगामी विश्व कप 2023 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। विश्व कप 2023 में 15 खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने मौका दिया है। आईसीसी ने 5 सितंबर तक सभी टीमों को विश्व कप के लिए अपने खिलाड़ियों की लिस्ट देने का आदेश दिया था।

15 खिलाड़ियों की खुली किस्मत

भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी विश्व कप 2023 में रोहित शर्मा करेंगे। इस बार विश्व कप भारत के क्रिकेट ग्राउंडों पर खेला जाएगा। अपने ही देश में भारतीय टीम के 15 खिलाड़ी विश्व कप 2023 का हिस्सा बनने जा रहे हैं। आज 5 सितंबर को रोहित शर्मा के कप्तानी में विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 में 17 खिलाड़ियों को मौका दिया था। टीम इंडियन एशिया कप में शामिल 15 खिलाड़ियों का विश्व कप के लिए चयन किया है।

दो खिलाड़ियों को किया गया बाहर

आपको बता दे कि टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को एशिया कप में शामिल किया गया था इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्ण को भी एशिया कप 2023 में टीम इंडिया का हिस्सा बनाया गया है। लेकिन आगामी विश्व कप में बीसीसीआई ने तिलक वर्मा और प्रसिद्ध कृष्ण को बाहर कर दिया। तिलक वर्मा आगामी विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। केएल राहुल को विश्व कप 2023 में मौका दिया गया है।

वर्ल्ड कप 2023 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, इशान किशन (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या(उप कप्तान), रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, सूर्यकुमार यादव ,केएल राहुल।

Raed More-Asia Cup 2023: इस तारीख को फिर से होगा Ind vs Pak का महा मुकाबला, भारत ने की सुपर 4 में एंट्री