Tuesday, December 23, 2025

‘शर्म करो अयोध्यावासियों..’ रामलला की नगरी में BJP को हारता देख आग बबूला हुए सोनू निगम

Lok Sabha Results: आज लोकसभा 2024 के चुनाव के रिजल्ट सामने आ रहे हैं। जहां इंडिया का 400 पर का सपना अधूरा होता हुआ दिखाई दे रहा है। ‘इंडिया गठबंधन’ के प्रदर्शनी सभी को चौंका दिया है। इंडिया गठबंधन उत्तर प्रदेश में अच्छी बढ़त बनाए हुए दिखाई दे रही है। वही अयोध्या में भी भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ रहा है। अब इसी बीच बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए अयोध्या की जनता को फटकार लगाई है। सोनू निगम ने अयोध्या की जनता को कहा कि जिस सरकार ने राम मंदिर बनवाया जिसने तुम्हारे लिए इतना संघर्ष किया उसे ही अयोध्या में लोकसभा सीट पर संघर्ष करना पड़ रहा है।

अयोध्या की जनता पर भड़के सोनू निगम

बीजेपी की हर पर सोनू निगम आग बबूला हो गए और उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा,”जिस सरकार ने पूरे अयोध्या को चमका दिया नया एयरपोर्ट दिया, रेलवे स्टेशन दिया 500 सालों के बाद राम मंदिर बनवा कर दिया। पुरी की पूरी एक टेंपल इकोनामी बना कर दी। उसे पार्टी को अयोध्या में लोकसभा सीट पर संघर्ष करना पड़ रहा है। शर्मनाक है अयोध्यावासियों।” आपको बता दें इसी जनवरी 2024 में पीएम मोदी ने अपने हाथों ही राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की। लेकिन फिर भी अयोध्या में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ रहा है।

2014 से जीत रही थी बीजेपी

आपको बता दें कि फैजाबाद सीट पर बीजेपी 2014 से जीतते आ रही है। फैजाबाद लोकसभा सीट पर 20 मई को मतदान हुआ था। यहां कुल 509.10 फीसदी वोट पड़े थे। फैजाबाद लोकसभा सीट में 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो यहां भाजपा के उम्मीदवार लल्लू सिंह ने 65 हजार से अधिक वोटों से सपा के आनंद सेन यादव को हराया था। अयोध्या में बीजेपी का काफी लंबे समय से दबदबा कायम था लेकिन साल 2024 में बीजेपी अयोध्या में पीछे होती हुई दिख रही है।

Read More-मां की सियासी विरासत को बेटे ने रखा बरकरार, रायबरेली की जनता ने सोनिया गांधी लाल को बिठाया सिर आंखों पर

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img