Saturday, December 20, 2025

महाराष्ट्र में‌ NDA की हुई प्रचंड जीत, देवेंद्र फडणवीस की मां बोली- मेरा बेटा CM बनेगा

Election Results 2024: महाराष्ट्र झारखंड में विधानसभा चुनाव की मतगणना आज शनिवार 23 नवंबर को हो रही है जिसमें महाराष्ट्र में एनडीए की जीत होती हुई दिखाई दे रही है। महाराष्ट्र में महायुति सरकार बनने के लिए तैयार है। महाराष्ट्र में एक चरण में सभी 288 सीटों पर मतदान हुआ था। जबकि 81 सीटों वाले झारखंड में दो चरणों में मतदान हुआ। दोनों राज्यों के नतीजे एक साथ आ रहे हैं। जिसमें महाराष्ट्र में एनडीए की जीत होती हुई दिखाई दे रही है।

बेटा बनेगा सीएम-सरिता फडणवीस

महाराष्ट्र में इंडिया की प्रचंड जीत पर डिप्टी सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस की मां सरिता फडणवीस का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बिल्कुल वे सीएम बनेंगे यह एक बड़ा दिन है क्योंकि मेरा बेटा एक बड़ा नेता बन गया है और वह पूरे 24 घंटे कड़ी मेहनत कर रहा था। ‘ वही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा आज मैं महाराष्ट्र के तमाम मतदाताओं को धन्यवाद करता हूं। क्योंकि यह जीत ऐतिहासिक है मैंने कहा था कि महायुति को भारी बहुमत मिलेगा। मैं अपनी लाडली बहनों और किसाने और सभी वर्गों को धन्यवाद करता हूं…’

प्रियंका चतुर्वेदी ने नतीजों पर उठाए सवाल

वही महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे पर UBT नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि, ‘बड़े हैरान करने वाले नतीजे आए हैं। लोकसभा में 151 सीटों पर हमारी बढ़त थी जो सिमट कर इस आंकड़े पर आ गई तो अब यह प्रश्न जरूर उठना है कि कैसे इतना अंतर आ गया? जो भी सर्वेक्षण चल रहे थे वह बता रहे थे कि कांटे की टक्कर है… इसके बावजूद इस तरह के नतीजे आना शायद हमें इसे समझने में कुछ समय लगेगा।’

Read More-‘IPL में किस टीम में जाओगे…’ मैच के दौरान नाथन ल्योन ने पंत से पूछा अजीब सवाल, मिला ये जवाब

Hot this week

71 की उम्र में रेखा ने रचाई शादी? खुलासा करते हुए बोली ‘प्यार है तो….’

बॉलीवुड की एवरग्रीन अदाकारा रेखा हाल ही में फिल्म...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img