धरने से उठकर विनेश फोगाट ने ओलंपिक में बिखेरा जलवा, चार बार की वर्ल्ड चैंपियन को हराया

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट का सामना जापान की स्टार और गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान यूई सुसाकी से हुआ था। इसके बाद दिनेश फौगाट ने जापान की पहलवान यूई सुसाकी को महिला 50 किलो फ्रीस्टाइल कुश्ती के मुकाबले में 3-2 से हरा दिया है।

71
vinesh phogat

Vinesh Phogat Wrestling: भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट इस समय पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए खेल रही हैं। विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में बहुत ही शानदार पोजीशन किया है और चार बार की वर्ल्ड चैंपियन को पटकनी दे दी है। पेरिस ओलंपिक 2024 के महिला 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती के मुकाबले में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट का सामना जापान की स्टार और गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान यूई सुसाकी से हुआ था। इसके बाद दिनेश फौगाट ने जापान की पहलवान यूई सुसाकी को महिला 50 किलो फ्रीस्टाइल कुश्ती के मुकाबले में 3-2 से हरा दिया है।

3-2 से जीती विनेश फोगाट

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की शुरुआत जापानी पहलवान के खिलाफ महिला 50 किलो फ्रीस्टाइल कुश्ती के मुकाबले में बहुत ही खराब हुई थी क्योंकि दिनेश फोगाट अंतिम 10 सेकंड तक 0-2 से पीछे चल रही थी। लेकिन फिर अचानक दिनेश फौगाट ने यूई सुसाकी के खिलाफ आखिरी 5 सेकंड में 3 पॉइंट बटोर लिए। इसके बाद जापान के वर्ल्ड चैंपियन यूई सुसाकी के खिलाफ भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने 3-2 से भारत को जिताया है।

धरने पर थी विनेश फोगाट

भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट पिछले 1 साल से लगातार मुश्किलों में बनी हुई है क्योंकि विनेश फोगाट इसलिए कुछ समय से लगातार धरने पर बनी हुई है। विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती संघ पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर भारतीय पुरुष पहलवान बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक के अलावा विनेश फोगाट ने यौन शोषण का आरोप लगाया था जिस कारण वह धरने पर भी बैठी थी।

Read More-भारतीय पहलवान के जज्बे को सलाम, टूटे हाथ के साथ करती रही फाइट नहीं मानी हार