खेतों में काम कर रही बुजुर्ग महिला से मिले सीएम विजय, जाते-जाते किया ऐसा काम कि वायरल हुआ वीडियो

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विजय सलेम में मेट्टूर बांध से कावेरी डेल्टा के लिए पानी छोड़े जाने के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद एयरपोर्ट जाते समय उन्होंने सड़क किनारे खेतों में काम कर रही कुछ बुजुर्ग महिलाओं को देखा तो अपना काफिला रुकवा दिया। इसके बाद वह सीधे उनके पास पहुंचे और बातचीत की। विजय ने महिलाओं का हालचाल पूछा और यह भी जाना कि उन्होंने खाना खाया है या नहीं।

बुजुर्ग महिला ने बताई दिल की बात

विजय की मुलाकात चेल्लम नाम की एक बुजुर्ग महिला से हुई। मुख्यमंत्री को अपने सामने देखकर वह काफी खुश नजर आईं। बातचीत के दौरान चेल्लम ने बताया कि उन्होंने अभी खाना नहीं खाया है, क्योंकि वह पहले विजय से मिलना चाहती थीं। महिला की यह बात सुनकर विजय ने उनके साथ काफी अपनापन दिखाया। उन्होंने चेल्लम का हाथ पकड़ा और कुछ देर तक उनसे बातचीत की। इसके बाद विजय ने जो किया, उसने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया।

विजय ने उतारकर दे दिया अपना महंगा चश्मा

बातचीत के दौरान विजय ने अपना Christian Dior का चश्मा उतारकर चेल्लम को दे दिया और खुद उनके चेहरे पर पहनाया। शुरुआत में महिला थोड़ी झिझकीं, लेकिन विजय के कहने पर उन्होंने चश्मा पहन लिया। दोनों के बीच हुई यह मुलाकात करीब 15 मिनट चली। इस दौरान चेल्लम ने विजय को अपना घर और आसपास का इलाका भी दिखाया। वीडियो सामने आने के बाद लोग मुख्यमंत्री के इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

परिवार को दिए कपड़े, किसानों से भी की बातचीत

विजय ने इस दौरान वहां मौजूद परिवार के सदस्यों को धोती और साड़ियां भी भेंट कीं। उन्होंने स्थानीय किसानों से खेती से जुड़ी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। चेल्लम ने बाद में कहा कि विजय उन्हें बिल्कुल फिल्मों के हीरो जैसे लगे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर यूजर्स का कहना है कि महिला की खुशी सिर्फ महंगे चश्मे की वजह से नहीं थी, बल्कि मुख्यमंत्री से मिलने की खुशी ज्यादा थी।

Read more-UP रेलवे भर्ती बोर्ड में ऐसा खेल, बिना परीक्षा दिए ही मिल गई नौकरी! अब CBI खोलेगी पूरा राज

 

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img