Delhi Metro: मेट्रो आ जाने के कारण जनजीवन को बहुत ही ज्यादा सुविधा हो गई है। ज्यादातर लोग आवागमन के लिए मेट्रो का उपयोग करते हैं। आपको बता दे कि दिल्ली मेट्रो से आए दिन नए-नए वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी बीच दिल्ली मेट्रो में एक लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है। दिल्ली मेट्रो में एक लड़का सीनियर सिटीजन के साथ हाथापाई करने लगता है। दिल्ली मेट्रो में लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दिल्ली मेट्रो में हुई हाथापाई
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का दिल्ली मेट्रो में एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ अभद्रता करते हुए नजर आ रहा है जिसके बाद यह लड़का बुजुर्ग व्यक्ति को क्या देने की कोशिश करता है और उन पर हाथापाई भी करने लगता है। इसके बाद मेट्रो में मौजूद अन्य यात्री उसे लड़के को रोकते हैं लेकिन लड़का काफी गुस्से में होता है। इसके बाद यह लड़का बीच बचाव करने गए यात्रियों पर भी भड़क पड़ता है। इसके बाद यात्री भी उसे लड़के को खींचकर सीट पर पटक देते हैं।
Kalesh inside Delhi metro over Push and shove (Uncle dusre bande ke Legs pe Chhad gaye) pic.twitter.com/WlbDW0oK3N
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) October 23, 2023
सोशल मीडिया यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन
दिल्ली मेट्रो के इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर किया गया है। यह वायरल वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में बना हुआ है। इस वायरल वीडियो पर एक सोशल मीडिया यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है कि ‘चाचा ने लड़के को अच्छा सबक सिखाया। अब मेट्रो में दोबारा ऐसी हरकत करने से पहले 100 बार सोचेगा।’
Read More-मामी फिल्म फेस्टिवल में कपड़े और वजन को लेकर ट्रोल हुई Ekta Kapoor, लोगों ने कहा- ‘छोटा भीम…’