Thursday, December 4, 2025

गरबा खेल रहे लोगों के बीच अचानक आ गई चुड़ैल! वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Viral Video: नवरात्रि के त्यौहार को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र त्योहार में से एक माना जाता है। हर साल की तरह इस साल भी पूरे देश में नवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया गया है। नवरात्रि पर कई जगह माता रानी के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं। कई जगह गरबा का भी इवेंट रखा गया है। गरबा को गुजरात में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है और इसका क्रेज लोगों में खूब देखने को मिलता है। एक गरबा इवेंट में सभी लोग गरबा खेल रहे होते हैं तभी अचानक वहां पर दो लड़के भूत बनकर पहुंच जाते हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गरबा में भूत बनकर पहुंचे युवक

एक गरबा इवेंट रखा गया था जिसमें कई सारे लोग एक दूसरे के साथ गरबा खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन तभी वहां अचानक दो लोग हॉलीवुड फिल्म की नन चुड़ैल की तरह वेशभूषा बना कर गरबा में पहुंच जाते हैं। तभी इस घटना का वीडियो कोई शख्स अपने कमरे में कैद कर लेता है। इसके बाद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर देता है। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़के गरबा भूत बनकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

नाराजगी व्यक्त कर रहे लोग

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग इस तरह की घटना पर नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। इस तरह की घटना पर लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। तो वहीं कुछ लोगों को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है एक सोशल मीडिया यूजर ने मजाक में लिखा है कि ‘मुफ्त में आज ‘द नन’ देखने को मिल गई।’ यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो को अभी तक लाखों लोगों ने देखा है।

Read More-केरल में चाय की दुकान लगाते हैं ‘रजनीकांत’, वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके भी होश

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img