एक बाइक पर 13 बच्चे बैठाकर चला रहा था शख्स, वायरल वीडियो देख हैरान हुए लोग

Viral Video: इस समय लोग ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने में जरा सी भी देरी नहीं लगाते हैं। इस समय सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो काफी चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में एक शख्स एक दो नहीं बल्कि 13 बच्चों को बैठाकर बाइक चलाता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखकर लोगों का माता चकरा गया है। बाइक अच्छी खासी स्पीड में भी चल रही है। वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं।

बाइक पर बैठाएं 13 बच्चे

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में एक बाइक पर कितने लोगों को एक साथ बैठे हुए देखा जा सकता है। 1 ,2, 5, 7 नहीं बल्कि 13 बच्चे एक साथ बाइक पर बैठे हैं। शख्स बहुत ही आराम से बाइक भी चलता हुआ नजर आ रहा है। बाइक पर बीच में एक शख्स बैठा हुआ है बाइक चला रहा है उसके आसपास छोटे बच्चे लटके हुए हैं 5 बच्चे शख्स ने पीछे बैठाए हुए हैं। तीन बच्चों को शख्स ने मेडी गार्ड पर बैठाया हुआ है। दो बच्चे बाइक के साइडो में लटके हुए हैं। यह एकदम खतरनाक तरीका है जो जानलेवा साबित हो सकता है।

यूजर्स कर रहे लगातार कमेंट

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। यह वीडियो पाकिस्तान का बताया जा रहा है। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा,’बहुत अच्छे चाचा क्या गजब का काम कर रहे हो।’ वही एक दूसरे यूज़र ने लिखा,’यह मजाक नहीं है शख्स अपने साथ-साथ बच्चों की जिंदगी भी खतरे में डाल रहा है।’ वही एक अन्य ने लिखा, ‘ये पाकिस्तानी लोग इन्हीं सब में दिमाग लगाते हैं।’ इसी तरह इस वीडियो पर लगातार कमेंट आ रहे हैं। अब तक इस वीडियो को 30000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Read More-Salman Khan के घर के बाहर चलाई गई ताबड़तोड़ गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

Hot this week

10 ओवर में सिर्फ 35 रन, फिर भी सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया 156; जानें कैसे ने किया कमाल

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद...

CM हिमंत विश्व सरमा की पत्नी पर सनसनीखेज आरोप, कांग्रेस बोली- ‘उनके पास तीन…’

असम विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज़ हो...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img