Thursday, December 4, 2025

अयोध्या में 12 साल की बच्ची के साथ सपा नगर अध्यक्ष ने किया बलात्कार, प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा

Ayodhya Gangrape: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक 12 साल की लड़की के साथ दो लोगों ने मिलकर बलात्कार किया और फिर उसका वीडियो बनाया। जब नाबालिक लड़की प्रेग्नेंट हुई तो इस सच का खुलासा हुआ। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसमें से एक समाजवादी पार्टी का भदरसा नगर अध्यक्ष भी है। मामला सामने आने पर हड़कंप मच गया,स्थानीय लोगों में आक्रोश भरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक यह सिलसिला काफी दिनों से चल रहा था।

बलात्कार कर बनाया वीडियो

दरअसल यह मामला पूरा कलंदर के भदरसा क्षेत्र का है जहां 12 वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार हुआ। पीड़ित किशोरी चार बहनों में से सबसे छोटी है, भाई मुझे 6 वर्ष का है पिता की 2 वर्ष पहले ही मृत्यु हो चुकी है। मां और बहनें मजदूरी करके अपने परिवार को चला रही हैं। पीड़ित किशोरी मजदूरी पर दूसरे खेत में धान लगाकर लौट रही थी। तभी बेकरी में काम करने वाले राजू ने उसके पास आकर कहां चलो तुम्हें बेकरी मालिक मोईद खान ने बुलाया है। जब वह बेकरी पहुंची तो मोईद खान ने उसके साथ बलात्कार किया। जब मोईद बलात्कार कर रहा था तब राजू उसका वीडियो बना रहा था उसके बाद राजू ने भी बलात्कार किया। वीडियो दिखाकर उसे किसी को ना बताने के लिए धमकाया। यह सिलसिला एक-दो दिन नहीं बल्कि कई दिनों तक उसके साथ चलता रहा। 1 दिन किशोरी के पेट में दर्द हुआ और डॉक्टर ने बताया कि वह दो माह की गर्भवती है। आरोपियों में से मोईद खान मदरसा में समाजवादी पार्टी का नगर अध्यक्ष है इसीलिए लड़की ने उसके डर से किसी को कुछ बताया नहीं।

आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा

पीड़ित किशोरी की मां ने पुलिस द्वारा सुनवाई न करने की बात कही है। जब यह मामला निषाद पार्टी और हिंदू संगठनों को पता चला तब पुलिस हरकत में आई और सोमवार की शाम मुकदमा दर्ज किया गया है। मंगलवार को इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों के साथ निषाद पार्टी और हिंदू संगठनों के लोगों की बैठक कोई और प्रदर्शन किया गया इसके बाद सीओ अयोध्या जम्मू के पर पहुंचे तभी नारेबाजी चल रही थी। इस हंगामा के बीच पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वही सीओ अयोध्या संतोष तिवारी का कहना है कि एक तहरीर प्राप्त हुई है जिसमें 376 डी का अभियोग पंजीकृत हुआ है। इन लोगों की गिरफ्तारी की मांग है सारी विधिक प्रकिया का पालन करते हुए हम लोग कार्रवाई कर रहे हैं।

Read More-शराब के नशे में मिलिंद गाबा ने टी-सीरीज के ऑफिस में काटा बवाल! मारपीट का वीडियो वायरल

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img