अपनों की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोग, आंखों से बह रहे आंसुओं के सैलाब, परिजनों ने बताया आंखों देखा हाल

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में मौनी अमावस्या के स्नान पहले महाकुंभ में भगदड़ मच गई जिसमें कई लोगों की जान चली गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं सीएम योगी लगातार इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं। मची भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कई लोग अपनों की तलाश में इधर से उधर भटक रहे हैं। कोलकाता से आई एक महिला ने बताया कि वो चार लोगों के साथ महाकुंभ स्नान के लिए आई थी लेकिन अब वो सभी खो गए है।

अपनों की तलाश में रो -रो कर महिला का बुरा हाल

महिला ने बताया कि उनके साथ जो लोग आए थे उनकी मृत्यु हो गई है जिनकी तलाश में वह भटक रही हैं महिला ने बताया जब भगदड़ मची तो वो सब भी उसकी चपेट में आ गए। अपनों की तलाश में महिला का रो-रो कर बुरा हाल है। वही एक जैस दीप ने बताया कि वह भी अपने माता-पिता और परिवार के साथ महाकुंभ स्नान के लिए आए थे तभी अचानक भीड़ बढ़ गई और भगदड़ में उसके माता-पिता और बच्चे भी दब गए थे। मेरी मां बहुत ज्यादा नीचे दब गई थी हम सभी लोग भी दब गए थे पहले मैं किसी तरह भीड़ से निकाला फिर, बच्चों को निकाला फिर पिताजी को निकाला, फिर बाद में माता जी को निकाल उनकी हालत बहुत खराब थी।

हादसे के बाद कैसा था मंजर

चित्रकूट से आए एक श्रद्धालु ने बताया कि मैं अपनी बहनोई के साथ संगम में स्नान करने के लिए आया था लेकिन मुझे संगम तट पर पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया था। इसके बाद हम दोनों ही छूट गए और लापता हो गए हम अपनी बहनोई के साथ आए थे उनका कुछ नहीं पता चल रहा है जब हम वहां गए तो वहां लाशे पड़ी थी सबके कपड़े और बैग पड़े हुए थे‌। हालांकि न्यूज इंडिया चश्मदीदो के दावे की पुष्टि नहीं करता क्योंकि अभी तक इस मामले में मेला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Read More-गूगल से पूछा मरने के बाद क्या होता है? फिर खुद का गला रेतकर कर ली आत्महत्या

Hot this week

10 ओवर में सिर्फ 35 रन, फिर भी सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया 156; जानें कैसे ने किया कमाल

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद...

CM हिमंत विश्व सरमा की पत्नी पर सनसनीखेज आरोप, कांग्रेस बोली- ‘उनके पास तीन…’

असम विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज़ हो...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img