Tuesday, December 30, 2025

बोलने और सुनने में असमर्थ नाबालिग लड़की के साथ की हैवानियत, बदहवास हालत में खेत में पड़ी मिली बच्ची, आरोपी गिरफ्तार

Rampur Rape: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से इंसानियत को संसार कर देने वाली घटना सामने आई है जहां पर एक मुक-बधिर लड़की के साथ युवक ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। लड़की जैसे ही अपने घर से निकली आरोपी उसे पहले फुला कर ले गया और उसके साथ हैवानियत की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है।

बोल और सुन नहीं सकती लड़की

यह घटना रामपुर जिले के थाना सैफनी क्षेत्र की है। बताया जा रहा है की लड़की देर शाम को अपने घर से निकली थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी परिजनों ने जब उसकी तलाश शुरू की तो वह कहीं नहीं मिली। रात भर परिवार वाले उसे ढूंढते रहे इसके बाद वह सुबह बदहवास हालत में एक खेत में पड़ी मिली। उसके शरीर पर चोट के निशान थे जिसके बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देते हुए नाबालिक के साथ रेप का आरोप लगाया है।

सीसीटीवी में लड़की को ले जाता दिखा युवक

पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की तो सीसीटीवी में दान सिंह नाम का युवक लड़की को अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दिया। एसपी विद्यासागर मिश्र के निर्देश पर तीन स्पेशल टीम में गठित की गई और इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। लड़की को गंभीर चोट आई है उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Read More-रॉबर्ट वाड्रा को ED ने भेजा समन, तो पेश होने पैदल ही चल पड़े प्रियंका गांधी के पति

Hot this week

दिल्ली-नैनीताल हाईवे पर बोलेरो पर पलटा ट्रक, चालक की कुचलकर मौत

रामपुर जिले के थाना गंज क्षेत्र में रविवार शाम...

सिंगल-डबल भूल गए अभिषेक शर्मा! एक घंटे में 45 छक्कों से मचा दी तबाही

टीम इंडिया के उभरते सितारे और मौजूदा समय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img