Friday, November 14, 2025

काला चश्मा और बुलेट पर सवार महाकुंभ में नजर आए ‘बवंडर बाबा’, 47 महीने से कर रहे हैं भारत भ्रमण

Bavander Baba: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ से रोजाना नई-नई तस्वीर सामने आ रही है इस बार महाकुंभ में कई साधु बाबा ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। अब इसी बीच बुलेट पर सवार बवंडर बाबा महाकुंभ में नजर आए हैं उनका एक वीडियो भी सामने आया है। बवंडर बाबा एक संकल्प के साथ 47 महीने से देश के भ्रमण पर निकले हुए हैं।

इस मकसद के साथ निकले ‘बवंडर बाबा’

मध्य प्रदेश के इंदौर से आए बवंडर बाबा 47 महीना से देश के भ्रमण पर हैं। बुलेट पर सवार काला चश्मा लगाए बवंडर बाबा जो 47 महीने से देश भ्रमण पर हैं उनके इस दौरे का एक ही मकसद है, हिन्दुओं को समझाना कि देवी और देवताओं के चित्र और प्रतिमाओं का अपमान ना होने दें। बवंडर बाबा इस वीडियो में रहते हुए नजर आ रहे हैं कि,”हर हर महादेव! हम बवंडर बाबा मध्य प्रदेश के इंदौर से आए हैं। हम 47 महीने से पूरे भारत की यात्रा पर निकले हैं। इंदौर से 21 फरवरी 21 फरवरी को यात्रा आरंभ की थी हमारी यात्रा का संकल्प है कि ‘हिंदू देवी देवताओं की प्रतिमा का अपमान हिंदुओं द्वारा क्यों किया जा रहा है?श’ लोग शादी के कार्ड पर भगवान की फोटो छपवाते हैं। कपूर, अगरबत्ती और पटाखों पर भी भगवान की तस्वीर होती है जो बाद में फेंक दी जाती है।”

सभी हिंदुओं से किया ये अनुरोध

सभी हिंदुओं से अनुरोध है की फटी तस्वीरों या खंडित प्रतिमाओं को सम्मानजनक रूप से हटाने की तीन भीम सनातन धर्म में बताई गई है पहले चित्रों को भूमिगत कर दिया जाए।दूसरा अग्नि में भस्म कर दिया जाए या फिर जल में परवाह कर दें अपमानित होने के लिए इधर-उधर ना छोड़े हैं। उन्होंने सभी हिंदुओं से अनुरोध किया कि हिंदू देवी देवताओं की मूर्ति का अपमान ना करें उन्हें इधर-उधर ना फेक और बीड़ी बंडल पर हिंदू देवी देवताओं की प्रतिमाएं न छपवाएं।

Read More-महामंडलेश्वर पद से हटाई गई ममता कुलकर्णी, किन्नर अखाड़े से किया गया बाहर

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img