‘हेलो सर! मैं पत्नी को मार दिया है, मुझे…’, हत्या करने के बाद पति ने खुद पुलिस को किया फोन

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक बहुत ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद पुलिस को फोन किया और कहा कि मुझे गिरफ्तार कर लीजिए। सूचना मिलते ही हापुड़ की नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गला दबाकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

मिली जानकारी के अनुसार हापुड़ के मोहल्ला रफीक नगर में रहने वाले राशिद अली की शादी 11 साल पहले नाजमीन से हुई थी। राशिद अली का उसकी पत्नी के साथ आए दिन विवाद होता रहता था। पत्नी मायके जाने की जिद करती थी और राशिद उसे जाने नहीं देता था जिसकी वजह से आए दिन उनके घर में झगड़ा होता रहता था। गुरुवार की रात को दोनों के बीच काफी लड़ाई हुई इसके चलते शुक्रवार की तड़के 4:00 रशीद ने पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 112 पर पुलिस को फोन कर सूचना दी कि उसने अपनी पत्नी नजमीन की गला दबाकर हत्या कर दी है। पुलिस आकर उसे गिरफ्तार कर ले। बताया जा रहा है कि राशिद और नाजमीन के तीन बच्चे हैं इसमें सबसे बड़े बेटे की उम्र 9 साल है।

पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस क्षेत्र अधिकारी नगर जितेंद्र शर्मा ने बताया कि रफीक नगर में एक महिला की उसके पति द्वारा हत्या किए जाने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची महिला का शव पड़ा था और पति भी घर पर मौजूद था। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Read More-‘ये देश बाबा साहब के लिखे संविधान से चलेगा मोदी के फरमान से नहीं…’, संजय सिंह का बड़ा बयान

Hot this week

“ईरान पर वार गलत, लेकिन…!” Omar Abdullah का बड़ा बयान, घाटी के लोगों को दी खास अपील

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री...

Hathras News: एक ओवरटेक की कोशिश और 6 मौतें… तड़के 4 बजे एक्सप्रेसवे पर मचा कोहराम

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार तड़के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img