Wednesday, February 4, 2026

रहस्यमयी ‘बदबू’ से परेशान हुए लोगों ने पुलिस को किया फोन, सामने आया खौफनाक सच

Trending News: कभी-कभी हमारे आसपास ऐसी बदबू आ जाती है जिससे हम लोग काफी परेशान हो जाते हैं। लेकिन कभी भी किसी चीज को इग्नोर नहीं करना चाहिए। अमेरिका के कोलोराडो से एक बहुत ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के फ्यूनरल होम के पास से बहुत ही अजीबोगरीब बदबू आ रही थी। जिस इलाके के लोग काफी परेशान थे। जब फ्यूनरल होम के आस- पास रहने वाले लोगों ने पुलिस को इलाके से निकल रही गंध की सूचना दी। छानबीन होने पर जब सच सामने आया तो लोगों की होश उड़ गए।

लोगों को आ रही थी इलाके से बदबू

दरअसल यहां के फ्यूनरल होम में कई डेड बॉडीज सड़ती हालत में पाई गई है। जब फ्यूनरल होम के आसपास रहने वाले लोगों ने पुलिस को इलाके से लगा था निकल नहीं गंध सूचना दी। तो पुलिस ने जाकर छानबीन की तो पता चला कि रिटर्न टू नेचर फ्यूनरल होम में एक दो नहीं बल्कि कल 115 शव सड़ी- गली हालत में पड़े थे। जिसे देखकर हर किसी के होश उड़ गए। फ्यूनरल होम के कर्मचारियों ने इन शवों को ठीक तरीके से नहीं रखा जिसकी वजह से यह सड़ गए। इस राज से पर्दा उठने के बाद आसपास के लोगों के अंदर खौफ बैठ गया है।

पड़ोसियों को महसूस हुई थी बदबू

अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। अंतिम संस्कार ग्रह के नजदीक रहने वाली एक महिला जायस ने बताया कि वह पिछले कुछ हफ्ते से इलाके में तेज बदबू महसूस कर रही थी। हालांकि इनको इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह बदबू 115 सड़ते शवों की थी। इस घटना के बाद फ्रेमोंट काउंटी शेरिफ एलन कपूर ने लोकल डिजास्टर इमरजेंसी का ऐलान कर दिया है और यह भी कहा है कि इस मामले की जांच काफी महीना तक चल सकती है।

Read More-शादी में क्यों लिए जाते हैं सात फेरे? जाने इसके पीछे की वजह

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img