Wednesday, January 28, 2026

पाकिस्तान में है स्वर्ग लोक! पूरी उम्र यहां जवान रहती हैं महिलाएं

ऐसी कई चीजें पाकिस्तान (Pakistan) में हैं जिनके बारे में दुनिया बहुत कम ही जानती है। वहां की हुंजा वैली ऐसी ही एक रहस्यमयी चीज है। कुछ लोग इसे पाकिस्तान का स्वर्ग भी कहते हैं, इसलिए क्योंकि यहां की महिलाओं को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में नाम शामिल है और यहां ये महिलाएं 80 साल की उम्र में भी जवान नजर आती हैं। खास बात ये है कि यहां कि महिलाओं के बारे में माना जाता है कि ये 60 साल की उम्र तक मां बन सकती हैं। आइये आपको इस स्थान और यहां की महिलाओं के बारे में और भी कुछ जानकारी देते हैं।

किस जगह पर है हुंजा वैली

पाकिस्तान के कश्मीर में हुंजा वैली है। यदि इसकी दूरी दिल्ली से देखें तो लगभग 800 किलोमीटर के आसपास आएगा। इस जगह को मशहूर इंटरनेशनल मैगजीन फोर्ब्स ने वर्ष 2019 के सबसे कूलेस्ट प्लेस टू विजिट की लिस्ट में शामिल किया था। ऐसा कहा जाता है कि यहां लोग 100 साल से अधिक जीते हैं। इस जगह की चर्चा 1984 में हुई जब एक महिला को ब्रिटेन ने ये कहते हुए वीजा देने से मना कर दिया कि उनकी पैदाइश 1832 की है।

कैसे रहते हैं यहां के लोग जवान

असल में, हुंजा वैली को ब्लू जोन में गिना जाता है। हमारी पृथ्वी में ऐसी कुछ जगहें हैं जहां लोग आम दुनिया में रहने वाले लोगों के मुकाबले अधिक जिंदा रहते हैं। इस प्रकार के इलाकों को ब्लू जोन कहा जाता है। साथ ही इन इलाकों में रहने वाले लोगों की जीवनशैली भी बहुत अलग होती है। यहां के लोग हमेशा सादा ही खाना खाते हैं, और काफी शारीरिक मेहनत भी करते हैं। वहीं यदि आप इन लोगों से कैंसर के बारे में बात करेंगे तो पता चलेगा कि इन लोगों को इस बीमारी के बारे में कुछ मालूम ही नहीं है, ऐसा इसलिए क्योंकि यहां के लोग इस प्रकार की गंभीर बीमारियों की चपेट में कभी भी आते ही नहीं। यहां के लोग ड्राइ फ्रूट्स का सेवन भी खूब करते हैं।

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img